411 REFERENCE · Wikipedia
राजीव मल्होत्रा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजीव मल्होत्रा 250px 1950 9 15 y नई दिल्ली, भारत सेंट स्टीफ़न कॉलेज, सिराक्यूज विश्वविद्यालय हिन्दू धर्म, विज्ञान, सभ्यता विभिन्नता, (2011)भारत विखण्डन, (2011) http://rajivmalhotra.com/ भारतीय विचारक, लेखक सार्वजनिक वक्ता
राजीव मल्होत्रा (जन्म : सितम्बर, 1950) भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक, विचारक तथा प्रखर वक्ता हैं। वे 'इनफिनिटी फाउण्डेशन' के संस्थापक हैं। ‘इनफिंटी फाउंडेशन’ ने पिछले कई वर्षों में बहुत-से विद्वानों और परियोजनाओं को आर्थिक सहायता देकर विश्वविद्यालयों में भारतीय ज्ञान परम्परा को स्थापित करने का प्रयास किया है, उदाहरण के लिये उन्होंने कोलम्बिया विश्वविद्यालय में तिब्बती बौद्ध तेंग्युर के अनुवाद के प्रकल्प को वित्तपोषित किया है।
इन्फिनिटी फाउन्डेशन के अलावा राजीव मल्होत्रा भारतीय संस्कृति के राष्ट्रवादी दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ाने के लिये भी प्रयत्नशील हैं। भारतीय संस्कृति और भारतीय समाज पर उन्होंने जमकर लिखा है जो कि पश्चिमी अकादमिक अध्ययनों से प्रायः विपरीत है।
परिचय
राजीव मल्होत्रा 1971 में दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कालेज से स्नातक बनकर भौतिक शास्त्र एवं कम्प्यूटर विज्ञान में उच्च अध्ययन हेतु अमरीका गये। अमरीका में अनेक बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में वरिष्ठ एक्जीक्यूटिव व मैनेजमैंट कन्सलटेंट के पदों पर कार्य किया। स्वतंत्र उपक्रम भी चलाये। सन १९९४ में ४४ वर्ष की आयु में इन सबसे निवृत्त होकर 1995 में उन्होंने प्रिन्स्टन के न्यू जर्सी में 'इन्फिनिट फाउंडेशन' नामक एक लाभ-शून्य संस्था की स्थापना की। विभिन्न सभ्यताओं के बीच सद्भाव पैदा करने और भारत के प्रति अमरीका में सही दृष्टि देने के लिए उन्होंने इस संस्था के माध्यम से अनेक शोधवृत्तियां दीं, सम्मेलन व संगोष्ठियों का आयोजन किया।
इनफिनिटी फॉउन्डेशन
राजीव मल्होत्रा ने १९९४ में इनफिनिटी फाउन्डेशन की स्थापना की। इसके बाद सन २००० में उन्होंने 'एजुकेशनल काउन्सिल ऑफ इंडिक ट्रेडिशन्स' (ECIT) की स्थापना की।Kurien 2007 January 2022note "IF" On the Infinity Foundation:
Kurien: "The next Indic studies organisation established in the United States was the Educational Council of Indic Traditions (ECIT), which was founded in 2000 (along with an associated Indictraditions Internet discussion group) under the auspices of the Infinity Foundation, based in New Jersey. The Infinity Foundation was formed in 1995 by the wealthy Indian American entrepreneur Rajiv Malhotra, who, after a career in the software, computer, and telecom industries had taken an early retirement to pursue philanthropic and educational activities. As Indic studies gradually became the main focus of the Infinity Foundation, the ECIT was disbanded (the Indictraditions group was also closed down later, in the summer of 2003)."Kurien 2007 155
Nussbaum: "The chief antagonist behind these attacks is Rajiv Malhotra, a very wealthy man who lives in New Jersey and heads the Infinity Foundation, which has made grants in the area of Hinduism studies."Nussbaum 2009 247
Taylor: "... Rajiv Malhotra, a self-described Indian-American entrepreneur, philanthropist and community leader. Malhotra had graduated from St Stephen's College, Delhi, in 1971, and came to the US to pursue degrees in physics and computer science, where his subsequent career spanned the software, telecom and media industries (Ramaswamy, de Nicolas and Banerjee, 2007, p. 472, n.5). He left the business world in 1995 to establish the Infinity Foundation, a non-profit organisation that seeks to promote East-West dialogue and a proper understanding of the Indian civilizational experience in the world, particularly in the United States and India."Taylor 2011 153–154
इस फाउण्डेशन में केवल राजीव मल्होत्रा ही ऐसे व्यक्ति हैं जो पूरे समय के लिये इसके कार्यकर्ता हैं। इस फाउण्डेशन का उद्देश्य प्राचीन भारतीय धर्मों की कुतर्कपूर्ण व्याख्या से लड़ना तथा भारत की शेष विश्व को योगदान को लिखित रूप में प्रस्तुत करना है। इसके सलाहकार मण्डल का कोई भी सदस्य अकादमिक पृष्ठभूमि से नहीं था बल्कि अधिकांश सॉफ्टवेयर उद्यमी थे।
इन्फिनिटी फाउण्डेशन ने 'भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का इतिहास' (History of Indian Science and Technology/ HIST) नाम से पुस्तकों की एक शृंखला प्रकाशित कर रहे हैं जिनमें के भारत
प्राचीन युग से अब तक के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास का स्रोत सहित विस्तृत विवरण दिया जा रहा है।
प्रकाशन
इनकी प्रेरणा से एक बड़ी पुस्तक अभी हाल में प्रकाशित हुई है। इस पुस्तक का शीर्षक है, "इन्वेडिग दि सेक्रेड : एन एनालिसिस ऑफ हिन्दुइज्म स्टडीज इन अमरीका" (पवित्र पर हमला: अमरीका में हिन्दुइज्म सम्बंधी अध्ययनों का विश्लेषण)। इस पुस्तक का एक पूरा खंड राजीव मल्होत्रा के लेखों पर आधारित है। इस पुस्तक में अनेक अमरीकी प्रवासी भारतीय विद्वानों के लेखों का संकलन है। प्रत्येक लेख में विकृत अमरीकी शोध-दृष्टि की गम्भीर समीक्षा दी गई है। गणेश, शिव, काली आदि श्रद्धा केन्द्रों का कितना वीभत्स व विद्रूप चित्रण अमरीकी विद्वानों द्वारा किया गया है, यह इस पुस्तक में बताया गया है। इस पुस्तक का कहना है कि लगभग 8000 विश्वविद्यालयी प्रोफेसर भारत पर शोध कार्य में लगे हुए हैं और इन सबका सूत्र संचालन अमरीकन एकेडमी ऑफ रिलीजन (ए.ए.आर.) व उसका एक घटक "रिलीजन इन साउथ एशिया" (रीसा) नामक संस्थायें करती हैं।
श्री राजीव मल्होत्रा के प्रमुख प्रकाशन निम्नलिखित हैं-
पुस्तकें
ब्रेकिंग इंडिया : व्वेस्टर्न इंटर्वेन्सन्स इन द्रविडियन ऐण्ड दलित फाल्टलाइन्स (2011) (प्रकाशक : Amaryllis, An imprint of Manjul Publishing House Pvt. Ltd.; 978-8191067378).
राजीव मल्होत्रा (2011), Being Different: An Indian Challenge to Western Universalism (publisher: HarperCollins India; 978-9-350-29190-0).
राजीव मल्होत्रा (2014), Indra's Net: Defending Hinduism's Philosophical Unity (publisher: HarperCollins India; 978-9-351-36244-9).
राजीव मल्होत्रा (2016), Battle for Sanskrit: Dead or Alive, Oppressive or Liberating, Political or Sacred? (publisher: HarperCollins India; 978-9351775386).
राजीव मल्होत्रा और सत्यनारायण दास बाबाजी (2020), संस्कृत नॉन-ट्रान्सलेटेबुल : द इम्पोर्टन्स ऑफ संस्कृताइजिंग इंग्लिश (publisher: Amaryllis, An imprint of Manjul Publishing House Pvt. Ltd.; 978-93-90085-48-4).
राजीव मल्होत्रा और विजय विश्वनाथन (2022), Snakes in the Ganga: Breaking India 2.0, (publisher: Occam, An imprint of BluOne Ink, LLP; ISBN 978-9392209093). 9789392209093.
लिखित प्रकाशन
Malhotra Rajiv Globalization, pre modern India Nagendra Rao Daya Books 2005 India and Globalization
Malhotra Rajiv 2007 The axis of neo-colonialism Indian Journals 11 3 0971-8052 http://www.indianjournals.com/ijor.aspx?target=ijor:wa&volume=11&issue=3&article=003 22 मई 2014 https://web.archive.org/web/20131214061702/http://www.indianjournals.com/ijor.aspx?target=ijor:wa&volume=11&issue=3&article=003 14 दिसंबर 2013 dead
Malhotra Rajiv The Challenge of Eurocentrism: Global Perspectives, Policy, and Prospects Rajani Kannepalli Kanth American Exceptionalism and the Myth of the Frontiers Palgrave Macmillan 2009 978-0-230-61227-3
Malhotra Rajiv 2013 Vivekananda's Ideas and the Two Revolutions in Western Thought. In: Vivekananda as the Turning Point. The Rise of a New Spiritual Wave. Pp. 559-583 Advaita Ashrama http://beingdifferentbook.com/media/Vivekananda's%20Ideas%20-%20Two%20Revolutions%20in%20Western%20Thought.pdf 22 मई 2014 https://web.archive.org/web/20141230000020/http://beingdifferentbook.com/media/Vivekananda%27s%20Ideas%20-%20Two%20Revolutions%20in%20Western%20Thought.pdf 30 दिसंबर 2014 dead
प्रमुख आनलाइन लेख
Rajiv Malhotra (2002), RISA Lila - 1: Wendy's Child Syndrome
Rajiv Malhotra (2003), Problematizing God's Interventions in History
इन्हें भी देखें
सीता राम गोयल
राम स्वरूप
अरुण शौरी
सुभाष काक
बाहरी कड़ियाँ
राजीव मल्होत्रा
इन्फिनिटी फाउन्डेशन का जालघर
विभिन्नता का लघु-संस्करण ('बीइंग डिफरेन्ट' का हिन्दी सारांश)
डब्बावाले या कुंभ मेला से सीखें मैनेजमेंट
भारत की विघटनकारी बाहरी शक्तियाँ (ब्रेकिंग इंडिया - लेखक राजीव मल्होत्रा)
पश्चिमी सभ्यता के मापदण्डों का तुलनात्मक अध्ययन
List of articles
Was the US Senate Attack on Hinduism an isolated Instance?
Panel Discussion held at the Annual Meeting of the American Academy of Religion in Denver, Nov 17, 2001
Outlook India
Rediff
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दू विचारक
श्रेणी:1950 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग