411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान ( एनआईटीटीटीआर), भोपाल स्थित एक शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान है। एनआईटीटीटीआर मुख्य रूप से मांग आधारित गुणवत्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सक्षम मानव संसाधन के विकास, शोध अध्ययन, अधिगम संसाधन का विकास, तकनीकी संस्थाओं, उद्योग एवं कम्युनिटी के लिए मांग आधारित पाठ्यक्रम के विकास के लिए जिम्मेदार है। यह संस्थान इन तकनीकी संस्थाओं के शिक्षकों और स्टॉफ के सदस्यों के उत्थान के लिए एवं तकनीकी शिक्षकों को मजबूती प्रदान करने के लिए निरन्तर कार्यरत है। इस प्रकार एन.आई.टी.टी.टी.आर. भोपाल अपनी गतिविधियों के द्वारा परोक्ष रूप से इंजीनियर, मैनेजर, सुपरवाइजर एवं तकनीशियन के रूप में सक्षम मानव संसाधन विकास को तैयार करने में मदद कर रहा है।
ग्राहक राज्यों में सभी कार्यक्रमों और परियोजनाओं के कारगर कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान ने प्रत्येक राज्य में चार विस्तार केन्द्रों की स्थापना की है। विस्तार केन्द्र अहमदाबाद (गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), पणजी (गोवा) और रायपुर (छत्तीसगढ) में स्थित हैं।
उद्देश्य
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के इन विस्तार केन्द्रों की स्थापना निम्नलिखित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए की गई थी :
तकनीकी (और व्यावसायिक) शिक्षा प्रणालियों, वाणिज्य और उद्योग से संबद्ध राज्य पदाधिकारियों के साथ संपर्क साधना।
इंजीनियरी महाविद्यालयों, पॉलीटेकनीकों और व्यावसायिक संस्थानों के प्राचार्यों तथा संकाय सदस्यों के साथ घनिष्ठ कार्यात्मक संबंध स्थापित करना।
परिवर्तन-प्रतिनिधि के रूप में काम करने के लिए तकनीकी संस्थाओं के कार्मिकों हेतु मानव संसाधन विकास गतिविधियां प्रारंभ करना।
उत्कृष्टता केन्द्र बनने में स्वायत्त संस्थानों को प्रेरित करना और सहायता करना।
परस्पर हितार्थ उद्योगों के साथ साझेदारी स्थापित करना और प्रोत्साहन देना।
ग्राहक राज्यों के सर्वोत्तम लाभ के लिए मूल संस्थान (रा.त.शि.प्र.अनु.सं.) द्वारा प्रारम्भ किए गए अभिनव परिवर्तनशील विकास, शिक्षा-सुधारों, कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं को पूरा करना।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
शिक्षक प्रशिक्षण
बाहरी कड़ियाँ
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल
श्रेणी:शिक्षक प्रशिक्षण