411 REFERENCE · Wikipedia
चग़ताई भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|240px|मुग़ल सम्राट बाबर की बाबरनामा नामक जीवनी चग़ताई तुर्की में ही लिखी गई थी
चग़ताई भाषा (उज़बेक: ur چەغەتاي, अंग्रेज़ी: Chagatai) एक विलुप्त तुर्की भाषा है जो कभी मध्य एशिया के विस्तृत क्षेत्र में बोली जाती थी। बीसवी सदी तक इसकी बोलचाल तो बंद हो चुकी थी लेकिन इसे एक साहित्यिक भाषा के रूप में फिर भी प्रयोग किया जा रहा था। भारतीय उपमहाद्वीप में मुग़ल साम्राज्य के शुरुआती सम्राटों की मातृभाषा भी चग़ताई तुर्की ही थी और बाबर ने अपनी प्रसिद्ध 'बाबरनामा' जीवनी इसी भाषा में लिखी थी।Uzbekistan: the golden road to Samarkand, Calum MacLeod, Bradley Mayhew, Odyssey, 2008, ISBN 978-962-217-795-6, ... The colourful literature of the Baburnama reveals his deep interest in people and art. He wrote fondly of the natural and architectural beauties of Ferghana, Samarkand and Kabul. In verses of Chagatai Turkish he ranks high after Alisher ... आधुनिक काल में उज़बेक भाषा और उइग़ुर भाषा चग़ताई के सबसे क़रीब हैं। उज़बेक लोग चग़ताई को अपनी भाषा की पूर्वजा मानते हैं और उसे अपनी धरोहर का एक अहम भाग भी मानते हैं।One thousand languages: living, endangered, and lost https://web.archive.org/web/20130527221237/http://books.google.com/books?id=Q3tAqIU0dPsC 27 मई 2013 , Peter Austin, University of California Press, 2008, ISBN 978-0-520-25560-9, ... Uzbek is based on the Chagatai literary language, used in Central ... The national poet Ali Sher Navoi wrote in Chagatai ...
भाषा का नाम
चग़ताई भाषा का नाम मध्यकालीन चग़ताई ख़ानत पर पड़ा है जिसके क्षेत्र में यह बोली जाती थी। इस ख़ानत का नाम स्वयं मंगोल साम्राज्य के संस्थापक चंगेज़ ख़ान के दूसरे बेटे चग़ताई ख़ान पर पड़ा था। 'चग़ताई' शब्द में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।
अली-शीर नवोई
चग़ताई भाषा के सबसे प्रसिद्ध कवि मीर अली-शीर नवोई रहे थे जिन्होनें चग़ताई और फ़ारसी की गहरी तुलना करी थी और चग़ताई को फ़ारसी से कहीं अधिक अच्छी भाषा घोषित किया था। वे उज़बेकियों में इतने प्रसिद्ध हैं कि चग़ताई को कभी-कभी 'नवोई की भाषा' बुलाया जाता है। आधुनिक उज़बेकिस्तान के नवोई शहर और नवोई प्रान्त के नाम उन्ही के नाम पर रखे गए हैं।Merriam-Webster's encyclopedia of literature, Merriam-Webster, 1995, ISBN 978-0-87779-042-6, ... Nava'i's mastery of the eastern Turkic Chagatai language was such that it came to be known as "the language of Nava'i." He remains a well-known figure in Uzbekistan, and some of his poetry can be found in popular Uzbek folk songs ...
इन्हें भी देखें
चग़ताई ख़ानत
चग़ताई ख़ान
मुग़ल साम्राज्य
सन्दर्भ
2
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान
श्रेणी:मध्य एशिया की भाषाएँ
श्रेणी:तुर्की भाषाएँ
श्रेणी:विलुप्त भाषाएँ
श्रेणी:मुग़ल साम्राज्य
श्रेणी:स्वर सहयोगी भाषाएँ