Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कापा स्कोर्पाए तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|बिच्छु के रूप वाले वॄश्चिक तारामंडल का चित्रण, जिसमें कापा स्कोर्पाए 'κ' के चिह्न द्वारा नामांकित तारा है कापा स्कोर्पाए (κ Sco, κ Scorpii), जिसका बायर नामांकन भी यही है, वॄश्चिक तारामंडल का एक तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले सबसे रोशन तारों में से एक है। यह पृथ्वी से लगभग ४६० प्रकाश वर्ष की दूरी पर है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) +२.३९ है। अन्य भाषाओँ में कापा स्कोर्पाए को "गिरटाब" (Girtab) के नाम से भी जाना जाता है, जो प्राचीन सुमेर सभ्यता में "बिच्छु" के लिए प्रयोग होने वाला शब्द है। विवरण पृथ्वी से एक दिखने वाले कापा स्कोर्पाए वास्तव में एक द्वितारा है, जिसका मुख्य तारा B1.5 III श्रेणी का एक दानव तारा है। यह एक बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारा भी है जिसकी चमक ऊपर-नीचे होती रहती है।Burnham's celestial handbook: an observer's guide to the universe beyond the solar system Robert Burnham Courier Dover Publications, 1978 9780486236735 http://books.google.com/books?id=PJzIt3SIlkUC 3 नवंबर 2011 https://web.archive.org/web/20160604123825/https://books.google.com/books?id=PJzIt3SIlkUC 4 जून 2016 live यह और इसका साथी तारा हर १९५ दिनों में एक-दूसरे की एक परिक्रमा पूरी कर लेते हैं। इन्हें भी देखें वॄश्चिक तारामंडल सबसे रोशन तारों की सूची दानव तारा बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारा सन्दर्भ श्रेणी:तारे श्रेणी:उपदानव तारे श्रेणी:परिवर्ती तारे श्रेणी:वॄश्चिक तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना