Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एल्फ़्रेड हिचकॉक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एल्फ़्रेड हिचकॉक Alfred Hitchcock NYWTS.jpg 1899 8 13 लेटनस्टोन, लंदन, इंग्लैंड, यूनाइटेड किंगडम 1980 4 29 1899 8 13 बेल एयर, लॉस एंजेलेस, संयुक्त राज्य अमरीका प्रशांत महासागर एल्फ़्रेड जोसेफ़ हिचकॉक हिच मास्टर ऑफ सस्पेंस (रोमांच गुरु) 1921–1976 आल्मा रेवील (1926-1980) इर्विंग जी थालबर्ग स्मारक पुरस्कार 1968 जीवनकार्य सम्पादनसर्वश्रेष्ठ टेलिविजन कार्यक्रम1958 एल्फ़्रेड हिचकॉक प्रेसेन्ट्स (एल्फ़्रेड हिचकॉक प्रस्तुति) सीसिल डेमील पुरस्कार1972 जीवनकार्य सम्पादनन्यू यॉर्क फिल्म समालोचक वृत्त का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार1938 द लेडी वैनिशेज़ नैशनल बोर्ड ऑफ रिव्यु का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार1969 टोपाज़ एएफआई जीवन उपलब्धि पुरस्कार1979 जीवनकार्य सम्पादन सर एल्फ़्रेड हिचकॉक (अगस्त १३, १८९९ - अप्रैल २९, १९८०) हॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक और फिल्म निर्माता थे जिन्होंने रोमांचक फिल्मों में बहुत से नए प्रयोग किये। इन्होंने ब्रिटिश फिल्मों में अपना कैरियर स्थापित करके हॉलीवुड में प्रवेश किया और मूक फिल्मों से लेकर रंगीन फिल्मों तक करीब ५० फिल्मों का निर्देशन किया। अपने जीवनकाल में ये विश्व के सबसे जानेमाने निर्देशक थे और इनकी फिल्में आज भी बहुत लोकप्रिय हैं। रोमांच और गति के प्रयोग में ये प्रवीण थे। इनकी फिल्में भय और भ्रम पर बहुत कुछ आधारित होती थीं। इनमें व्यंग्य और चातुर्य का भी भरपूर प्रयोग होता था। इनके पात्र अपने आप को ऐसी स्थितियों में पाते थे जिनपर उनका कोई बस नहीं होता था। हिचकॉक का जन्म लंदन में लेटनस्टोन में हुआ था। इन्होंने फिल्म निर्देशन की शुरुआत १९२२ में ब्रिटेन में की, लेकिन १९३९ के बाद से ये संयुक्त राज्य अमरीका में ही काम करते रहे। हिचकॉक और इनका परिवार एक पहाड़ की चोटी पर स्थापित कार्नवाल रैन्च या "हार्ट-ऑ-द-माउन्टेन" (पर्वत-हृदय) में रहते थे। हिचकॉक का देहान्त १९८० में गुर्दों की विफलता के कारण हुआ। रेबेका इनकी इकलौती फिल्म थी जिसे अकादमी पुरस्कार मिला, हालांकि इनकी सर्वप्रसिद्ध फिल्म थी सायको। इन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अकादमी पुरस्कार कभी नहीं मिला। १९६७ में इन्हें जीवनकार्य संपादन के लिए इरविन जी थालबर्ग स्मारक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक श्रेणी:१९८० में निधन श्रेणी:1899 में जन्मे लोग