Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्तराखण्ड मण्डल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उत्तराखण्ड मण्डल वर्ष १९६० से १९६८ तक उत्तर प्रदेश राज्य का एक मण्डल था। इस मण्डल का गठन १९६२ के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि में सीमान्त क्षेत्रों के विकास की दृष्टि से २४ फरवरी १९६० को राज्य के तीन सीमान्त जिलों, उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ को कुमाऊँ मण्डल से निकालकर किया गया था। २० दिसम्बर १९६८ को इस मण्डल को भंग कर दिया गया, और फिर १९६९ में उत्तर प्रदेश के इन पहाड़ी जिलों को फिर से २ मण्डलों में पुनर्व्यवस्थित कर नवीन गढ़वाल मण्डल का गठन किया गया। == सन्दर्भ == शरण, परमात्मा (१९७८). पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन इन इंडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). मेरठ: मीनाक्षी प्रकाशन. p. २०१. अभिगमन तिथि: ६ जून २०१८. समरी ऑफ़ लेजिस्लेशन इन इंडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). विधि मंत्रालय, भारत. १९६१. अभिगमन तिथि: ६ जून २०१८.