Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

काश्गर विभाग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|240px|चीन के शिंजियांग प्रांत (नारंगी रंग) में स्थित काश्गर विभाग (लाल रंग) thumb|240px|काश्गर विभाग के ज़िले: (१) काश्गर शहर (२) शूफ़ु (३) शूले (४) येंगिसार (५) पोसकाम (६) यारकंद (७) क़ारग़िलिक (८) माकित (९) योपूरग़ा (१०) पेज़िवात (११) मारालबेख़ी (१२) ताश्कोरगान काश्गर विभाग (उईग़ुर: ur قەشقەر ۋىلايىتى, क़ाश्क़ार विलायती; चीनी: 喀什地区, काशी दीचू; अंग्रेजी: Kashgar Prefecture, काश्गर प्रीफ़ॅक्चर) चीन के शिंजियांग प्रांत का एक प्रशासनिक विभाग है।Eurasian crossroads: a history of Xinjiang https://web.archive.org/web/20120302063124/http://books.google.com/books?id=8FVsWq31MtMC 2 मार्च 2012 , James A. Millward, Columbia University Press, 2007, ISBN 978-0-231-13924-3 इसका कुछ इलाक़ा भारत के अक्साई चिन क्षेत्र का भाग है, जो १९५० के दशक से चीन के क़ब्ज़े में है लेकिन जिसे भारत अपनी धरती का अंग मानता है।China's changing map: national and regional development, 1949-71, Theodore Shabad, Taylor & Francis, 1972 काश्गर विभाग का कुल क्षेत्रफल १,१२,०५७ वर्ग किमी है (यानी भारत के बिहार राज्य से ज़रा बड़ा)। सन् २०१० की जनगणना में इस विभाग की आबादी ३९,७९,३६२ अनुमानित की गई थी (यानी पटना शहर की आबादी का केवल दो-तिहाई)। काश्गर विभाग की राजधानी काश्गर शहर है। लोग सन् २०१० की जनगणना में काश्गर विभाग के विभिन्न समुदायों की आबादी और प्रतिशत हिस्सा इस प्रकार था: राष्ट्रीयता आबादी प्रतिशत उइग़ुर ३०,४२,९४२ ८९.३५% हान चीनी ३,११,७७० ९.१५% ताजिक ३३,६११ ०.९९% किरगिज़ ५,०७८ ०.१५% हुई ५,०४६ ०.१५% उज़बेक २,४९६ ०.०७% तुजिया ८२९ ०.०२% मियाओ ६४९ ०.०२% मंगोल ६३४ ०.०२% तिब्बती ५३० ०.०२% जुअंग ५२१ ०.०२% अन्य १,६०७ ०.०५% इन्हें भी देखें शिनजियांग प्रांत काश्गर शहर अक्साई चिन सन्दर्भ 2 श्रेणी:शिंजियांग श्रेणी:शिंजियांग के विभाग श्रेणी:अक्साई चिन