411 REFERENCE · Wikipedia
लोया पकतिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|अफ़्ग़ानिस्तान के पकतिया, पकतीका और ख़ोस्त प्रान्त और कुछ पड़ोसी इलाक़े लोया पकतिया में शामिल माने जाते हैं
लोया पकतिया (पश्तो: ur لويه پکتيا; अंग्रेज़ी: Loya Paktia), जिसका मतलब 'महा-पकतिया' होता है, अफ़्ग़ानिस्तान का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षेत्र है जिसमें उस देश के पकतिया, पकतीका और ख़ोस्त के सम्पूर्ण प्रान्त और लोगर और ग़ज़नी प्रान्तों के कुछ भाग शामिल हैं। इसमें कभी-कभी पाकिस्तान की कुर्रम एजेंसी भी शामिल की जाती है। लोया पकतिया के पश्तून क़बीलों की एक सांझी संस्कृति है जो उनकी वेशभूषा, पगड़ी की शैली और रंगों, पश्तो बोलने के लहजों और अन्य चीज़ों से प्रकट होती है। यहाँ मुख्यतर ग़िलज़ई और करलानी गुटों के क़बीले रहते हैं जिनमें ख़रोटी, ज़ाज़ी, ज़दराण और सुलयमानख़ेल शामिल हैं। यहाँ ख़ानाबदोश कूची क़बीले भी रहते हैं।7 Deadly Scenarios: A Military Futurist Explores the Changing Face of War in the 21st Century https://web.archive.org/web/20140629091545/http://books.google.com/books?id=zYgUZtth2qgC 29 जून 2014, Andrew Krepinevich, Random House Digital, Inc., 2010, ISBN 978-0-553-38472-7, ... Paktia was once a unified province with Khost and Paktika in southeast Afghanistan. The three provinces are now referred to as 'Loya Paktia', which means 'The Greater Paktia' ...
इन्हें भी देखें
पकतिया प्रान्त
पकतीका प्रान्त
ख़ोस्त प्रान्त
कुर्रम एजेंसी
पश्तून
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान
श्रेणी:पाकिस्तान के संघ शासित क़बीलाई क्षेत्र