411 REFERENCE · Wikipedia
चेन्नई का भूगोल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|कामाराजार सलाई जो मरीना बीच के साथ साथ चलने वाली एक सड़क है
चेन्नई भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर तमिलनाडु प्रदेश के उत्तरी पूर्वी तटीय क्षेत्र में स्थित है। इस तटीय क्षेत्र को पूर्वी तटीय मैदानी क्षेत्र भी कहा जाता है। इस क्षेत्र की समुद्र तल से औसत ऊँचाई ६.७ मीटर हैGeographical and physical features District Profile Govt of India http://chennai.nic.in/chndistprof.htm#geog 2007-10-04 https://web.archive.org/web/20130730180830/http://chennai.nic.in/chndistprof.htm#geog 30 जुलाई 2013 dead और सबसे ऊँचा स्थान ६० मीटर की ऊँचाई पर है। Pulikesi M P. Baskaralingam, D. Elango, V.N. Rayudu, V. Ramamurthi, S. Sivanesan Air quality monitoring in Chennai, भारत, in the summer of 2005 Journal of Hazardous Materials 136 3 589–596 August 25, 2006 2007-10-04 Chennai is fairly low-lying, its highest point being only 300 metres (934 ft) above sea level is a rugged barren hill opposite to the Airport called Pallavapuram Hill. 10.1016/j.jhazmat.2005.12.039 मरीना बीच के नाम से प्रसिद्ध चेन्नई के समुद्र तट का विस्तार १२ किलोमीटर तक है। शहर के मध्य में बहने वाली कूवम नदी और दक्षिण से बहने वाली अड्यार नदी आज की तारीख में बहुत ही ज्यादा प्रदूषित हो चुकी हैं। अड्यार नदी कूवम से कम प्रदूषित है और इसके तट पर अनेक पशु-पक्षियों का बसेरा है।Baskaran Theodore S Death of an Estuary द हिन्दू जनवरी 12, 2003 http://www.hindu.com/thehindu/mag/2003/01/12/stories/2003011200110200.htm 2007-09-12 https://web.archive.org/web/20090213173125/http://www.hindu.com/thehindu/mag/2003/01/12/stories/2003011200110200.htm 13 फ़रवरी 2009 liveDoraisamy Vani A breather for the Adyar estuary द हिन्दू October 31, 2005 http://www.hindu.com/2005/10/31/stories/2005103106660500.htm 2007-09-12 https://web.archive.org/web/20090213180648/http://www.hindu.com/2005/10/31/stories/2005103106660500.htm 13 फ़रवरी 2009 live इन दोनों नदियों को बकिंघम नहर के द्वारा जोड़ा गया है। यह नहर अपनी ४ किलोमीटर की दूरी सागर तट के सामानान्तर तय करती है। शहर के पश्चिमी भाग में कई झीलें हैं, जिनमें से रेड हिल्स, शोलावरम और चेम्बरामबक्क्म से पेय जल की आपूर्ति होती है। चेन्नई का भूमिगत जल भी प्रदूषित होता जा रहा है।Lakshmi K It's no cola, it's the water supplied in Korattur द हिन्दू July 13, 2004 http://www.hindu.com/2004/07/13/stories/2004071312840300.htm 2007-10-09 https://web.archive.org/web/20071012215946/http://hindu.com/2004/07/13/stories/2004071312840300.htm 12 अक्तूबर 2007 live
thumb|left|चेन्नई में बहने वाली कूवम नदी। प्रदूषण के कारण इस नदी पर अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है।
चेन्नई शहर को उत्तर, मध्य, दक्षिण और पश्चिमी चेन्नई नामक चार भागों में बँटा है। है। उत्तरी चेन्नई एक औद्योगिक क्षेत्र है। मध्य चेन्नई शहर का व्यावसायिक केंद्र है। यहाँ पर स्थित पेरिज कार्नर, जिसे स्थानीय लोग पेरिज भी कहते हैं, एक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है। दक्षिण और पश्चिमी चेन्नई सूचना प्रौद्योगिकी का क्षेत्र बनता जा रहा है। बढ़ती आबादी के कारण शहर विभिन्न दिशाओ में बढ़ता जा रहा है। जिन क्षेत्रो में सर्वाधिक विकास हो रहा है वह हैं- पुराना महाबलीपुरम रोड, दक्षिणी ग्रांड ट्रंक रोड और पश्चिम में अंबात्तुर, कोयमबेडु और श्रीपेरम्बदूर की दिशा के क्षेत्र।Structure of Chennai Second Master Plan - II Chennai Metropolitan Development Authority pp. II–9, II–10, II–11, II–15 http://www.cmdachennai.org/pdfs/SMP/B_Chap%20II%20_Structure%20of%20Chennai.pdf PDF 2007-10-09 https://web.archive.org/web/20071128071252/http://www.cmdachennai.org/pdfs/SMP/B_Chap%20II%20_Structure%20of%20Chennai.pdf 28 नवंबर 2007 dead चेन्नई की शहर सीमा में एक राष्ट्रीय उद्यान भी है, जिसे गुंडी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता है।Guindy National Park Govt. of Tamil Nadu http://www.forests.tn.nic.in/WildBiodiversity/np_gnp.html 2007-10-10 https://web.archive.org/web/20120928004229/http://www.forests.tn.nic.in/WildBiodiversity/np_gnp.html 28 सितंबर 2012 dead
चेन्नई में वार्षिक तापमान लगभग एक समान होता है। इसका कारण चेन्नई का सागर तट पर एवं थर्मल इक्वेटर पर स्थित होना है। वर्ष भर मौसम आम तौर पर गर्म एवं उमस भरा होता है। मई एवं जून का प्रथम सप्ताह वर्ष का सबसे गर्म समय होता है। इस समय जब तापमान ३८-४२ डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुँच जाता है, तो स्थानीय लोग इसे अग्नि नक्षत्रम या कथिरि वेय्यी कहते है।Ramakrishnan T Hot spell may continue for some more weeks in the State द हिन्दू May 18, 2005 http://www.hindu.com/2005/05/18/stories/2005051813790700.htm 2007-09-04 https://web.archive.org/web/20090213191416/http://www.hindu.com/2005/05/18/stories/2005051813790700.htm 13 फ़रवरी 2009 live वर्ष का सबसे ठंडा महीना जनवरी का होता है, जब न्यूनतम तापमान १८-२० डिग्री सेल्सियस तक पँहुच जाता है। अब तक यहाँ का सबसे न्यूनतम तापमान १५.८ डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान ४५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।Climate of India National Environment Agency – Singapore http://app.nea.gov.sg/cms/htdocs/article.asp?pid=1111 2005-08-04 https://web.archive.org/web/20061006131405/http://app.nea.gov.sg/cms/htdocs/article.asp?pid=1111 6 अक्तूबर 2006 deadHighest temperature द हिन्दू मई 31, 2003 http://www.hinduonnet.com/2003/05/31/stories/2003053104790101.htm 2007-04-25 https://web.archive.org/web/20110711171303/http://www.hinduonnet.com/2003/05/31/stories/2003053104790101.htm 11 जुलाई 2011 dead
चेन्नई में वर्ष में औसतन १,३०० मिलीमीटर वर्षा होती है। मुख्यतः वर्षा सितम्बर से दिसंबर के मध्य होती है। देश के अन्य भागों से विपरीत चेन्नई में वर्षा मानसून के लौटने के दौरान उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते होती है। बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात कई बार चेन्नई भी पहुँच जाते हैं। सन २००५ में आज तक की सबसे ज्यादा वर्षा २,५७० मिलीमीटर दर्ज की गई थी।Ramakrishnan T Entering 2006, city's reservoirs filled to the brim द हिन्दू जनवरी 3, 2006 http://www.hindu.com/2006/01/03/stories/2006010315310300.htm 2007-05-04 https://web.archive.org/web/20070228083427/http://www.hindu.com/2006/01/03/stories/2006010315310300.htm 28 फ़रवरी 2007 live
no Yes no चेन्नई, भारत 83.12 85.82 89.42 92.48 97.52 97.88 94.46 93.02 92.3 88.52 84.56 82.58 90.14 69.08 70.16 73.58 78.62 81.68 80.96 78.62 77.54 77.54 75.74 73.04 70.88 75.62 16.2 3.7 3.0 13.6 48.9 53.7 97.8 149.7 109.1 282.7 350.3 138.2 1266.9 भारत मौसम विज्ञान विभागhttp://www.imd.ernet.in/section/climate/chennai1.htm Climatological Information for Chennai 2009-01-25 Indian Meteorological Department https://web.archive.org/web/20090302144024/http://www.imd.ernet.in/section/climate/chennai1.htm 2 मार्च 2009 dead 2009-01-25
सन्दर्भ
श्रेणी:चेन्नई