411 REFERENCE · Wikipedia
पितृवंश समूह आईजेके
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह आईजेके या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप IJK एक पितृवंश समूह है। यह पितृवंश स्वयं पितृवंश समूह ऍफ़ से उत्पन्न हुई एक शाखा है और आगे चलकर इसकी स्वयं दो शाखाएँ हैं - पितृवंश समूह आईजे और पितृवंश समूह के।http://www.familytreedna.com/advanced-snp-descriptions.aspx FTDNA Advanced SNP Descriptions 19 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20101227065359/https://www.familytreedna.com/advanced-snp-descriptions.aspx 27 दिसंबर 2010 dead सीधा पितृवंश समूह आईजेके का सदस्य आज तक कोई नहीं मिला है और न ही कोई सीधा पितृवंश समूह आईजे का सदस्य मिला है। फिर भी पितृवंश समूह आई, पितृवंश समूह जे और पितृवंश समूह के का अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिकों का मानना है के आईजेके और आईजे दोनों समूह कभी अस्तित्व में ज़रूर थे चाहे उनके सदस्य बहुत ही कम संख्या में ही क्यों न रहे हों।Karafet TM, Mendez FL, Meilerman MB, Underhill PA, Zegura SL, Hammer MF New binary polymorphisms reshape and increase resolution of the human Y chromosomal haplogroup tree Genome Research 2008 18 830–8 10.1101/gr.7172008 http://www.genome.org/cgi/content/abstract/gr.7172008v1 18385274 5 2336805 19 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20080607221314/http://www.genome.org/cgi/content/abstract/gr.7172008v1 7 जून 2008 dead अनुमान है के जिस पुरुष से यह आईजेके पितृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग ४०,०००-४५,००० वर्ष पहले पश्चिम एशिया में रहता था।
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
पितृवंश समूह के
पितृवंश समूह आईजे
मनुष्य पितृवंश समूह
वंश समूह
सन्दर्भ
श्रेणी:वंश समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना