411 REFERENCE · Wikipedia
डेविड हिक्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डेविड मैथ्यू हिक्स (जन्म 7 अगस्त, 1975), उर्फ़ अबू मुस्लिम अल-आस्ट्रेलियाई उर्फ़ महमूद दाऊद, एक आस्ट्रेलियाई नागरिक हैं जिन्हें अफगानिस्तान में गैर-क़ानूनी गतिविधियों के सिलसिले में पकड़ा गया और उनपर गुआंतानामो बे कारागार में रखकर अमरीकी सरकार द्वारा उनपर मुक़दमा चलाया जा रहा है। इस कारागार में उन्हें क़ैदी नंबर 002 के नाम से पुकारा जाता है।
गुआंतानामो बे में कैद 500 कैदियों में से हिक्स उन चार कैदियों में शामिल हैं जिनपर औपचारिक रूप से मुकदमा चलाया जा रहा है। अमरीकी सरकार के अनुसार श्री हिक्स तालिबान के पैदल सेना की टुकड़ी में शामिला थे। श्री हिक्स पर न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत नवंबर 2005 में होनी थी लेकिन अमरीका की सर्वोच्च न्यायलय द्वारा एक फैसले के तहत रोक लगा दी गयी थी और इनपर न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत होनी अभी प्रतिक्षित है।
श्रेणी:गुआंतानामो बे में कैद कैदी