411 REFERENCE · Wikipedia
त्रिक्षेत्रीय सिद्धांत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|400px|फ़ुरास्तये के अनुसार तीन आर्थिक क्षेत्र
अर्थशास्त्र में, त्रिक्षेत्रकीय व्यवस्था आर्थिक गतिविधियों को तीन विभिन्न क्षेत्रकों में वर्गीकृत करता है:
प्राथमिक क्षेत्रक
द्वितीय क्षेत्रक
तृतीयक क्षेत्रक
Fisher, Allan GB. "Production, primary, secondary and tertiary." Economic Record 15.1 (1939): 24-38Rainer Geißler: Entwicklung zur Dienstleistungsgesellschaft. In: Informationen zur politischen Bildung. Nr. 269: Sozialer Wandel in Deutschland, 2000, p. 19f.Jean Fourastié: Die große Hoffnung des 20. Jahrhunderts. ("The Great Hope of the 20th Century") Köln-Deutz 1954
प्राथमिक आर्थिक क्षेत्रक
प्राथमिक क्षेत्रक में वे सभी गतिविधियाँ अन्तर्गत हैं जो प्राकृतिक संसाधनों के प्रत्यक्ष उपयोग द्वारा की जाती हैं। यह अन्य सभी उत्पादों का आधार है, जिन्हें क्रमशः निर्मित किया जाता है। इस क्षेत्रक में कृषि, वानिकी, पशुपालन, दुग्ध कृषि , मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, खनन और उत्खनन शामिल हैं।
द्वितीय आर्थिक क्षेत्रक
द्वितीय क्षेत्रक के अन्तर्गत उत्पादों को विनिर्माण प्रणाली के द्वारा अन्य रूपों में परिवर्तित किया जाता है। चूँकि यह क्षेत्रक क्रमशः संवर्धित विभिन्न प्रकार के उद्योगों से जुड़ा है, इसे औद्योगिक क्षेत्रक भी कहा जाता है।
तृतीयक आर्थिक क्षेत्रक
तृतीयक क्षेत्रक में वे सभी गतिविधियाँ अंतर्गत हैं जो प्राथमिक और द्वितीय क्षेत्रकों के विकास में सहायक हैं। यह गतिविधियाँ स्वतः वस्तुओं को उत्पादित नहीं, बल्कि उत्पादन में मदद करते हैं। जैसे: उत्पादित वस्तुओं को विक्रेताओं को बेचने के लिए ट्रकों और ट्रेनों द्वारा परिवहन करने की आवश्यकता होती है। व्यापार में सहायता के लिए दूरभाष से वार्तालाप करने या पत्राचार या बैंकों से ऋण लेना होता है। परिवहन, भण्डारण, संचार, बैंक सेवाएँ, और व्यापार तृतीय गतिविधियों के कुछ उदाहरण हैं। चूँकि ये गतिविधियाँ वस्तुओं के बदले सेवाओं का सृजन करते हैं, इस क्षेत्रक को सेवा क्षेत्रक कहा जाता है।
सामाजिक विकास
फ़ुरास्तये के अनुसार जैसे-जैसे समाज तीन चरणों से विकसित होकर गुज़रता है, उस समाज में इन तीन भिन्न क्षेत्रों में जुटे हुई जनसंख्या का प्रतिशत बदलता है।Bernhard Schäfers: Sozialstruktur und sozialer Wandel in Deutschland. ("Social Structure and Social Change in Germany") Lucius und Lucius, Stuttgart 7th edition 2002Clark, Colin (1940) Conditions of Economic Progress
प्रथम चरण: पारम्परिक सभ्यताएँ
प्रथम विकास चरण में:
प्राथमिक क्षेत्र: ६५%
द्वितीय क्षेत्र: २०%
तृतीय क्षेत्र: १५%
द्वितीय चरण: संक्रमण काल
द्वितीय विकास चरण में:
प्राथमिक क्षेत्र: ४०%
द्वितीय क्षेत्र: ४०%
तृतीय क्षेत्र: २०%
तृतीय चरण: तृतीय सभ्यताएँ
द्वितीय विकास चरण में:
प्राथमिक क्षेत्र: १०%
द्वितीय क्षेत्र: २०%
तृतीय क्षेत्र: ७०%
इन्हें भी देखें
अर्थव्यवस्था
सन्दर्भ
श्रेणी:अर्थशास्त्र
श्रेणी:अर्थव्यवस्थाएँ