Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पैन्थीयन (टीवी शृंखला)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ड्रामा काल्पनिक विज्ञान कथा रोमांचक क्रैग सिल्वरस्टेन "द गॉड्स विल नॉट बी चेंड", "द गॉड्स विल नॉट बी स्लेन" और "द गॉड्स हैव नॉट डाईड इन वेन" केन ल्यू के द हिडन गर्ल एंड अदर स्टोरीज़ संग्रहीत लघु कथाओं के उपन्यास केटी चैंग पॉल डैनो ऐरन एकर्ट रोज़्मैर डेविट क्रिस डायमनटोप्युलस रज़ा जाफ़री डेनियल ड़े किम रॉन लिविंग्स्टन टेलर शिलिंग मार्को बेल्ट्रमी ब्रैंडन रॉबर्ट्स बक सैंडर्स अमेरिका अंग्रेज़ी 2 16 क्रिस प्रायनॉसकी शैनन प्रायनॉसकी एंटोनियो कैनोबीयो बेन कलिना जूनों ली क्रैग सिल्वरस्टेन जोस्लीन बार्केनहैंगन मेगन लव मार्को वेरा 40–44 मिनट सेस्फोनस्टीन प्रॉडक्शनस टिटमाउस इंक. एएमसी स्टुडियोस एएमसी+ 2022 9 1 2022 10 13 ऐमेजॉन प्राइम वीडियो (ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूज़ीलैंड) 15 अक्टूबर 2023 नेटफ्लिक्स (अन्तराष्ट्रिय) 2024 11 22 (सीजन 1) 2025 02 21 (सीजन 2) पैन्थीयन (Pantheon) एक अमेरिकी वयस्क एनिमेटेड काल्पनिक विज्ञान कथा शृंखला है जिसे क्रैग सिल्वरस्टेन द्वारा निर्मित क्या गया है।https://deadline.com/2020/03/amc-2-season-series-order-greenlighted-pantheon-animated-drama-1202876715/ AMC Gives 2-Season Series Order To Animated Drama 'Pantheon' Deadline Hollywood Nellie Andreeva March 10, 2020 August 7, 2020 April 6, 2020 https://web.archive.org/web/20200406203828/https://deadline.com/2020/03/amc-2-season-series-order-greenlighted-pantheon-animated-drama-1202876715/ live शृंखला का मूल आधरण, केन ल्यू नामक लेखन के लघु विज्ञान कथा संग्रहीत पुस्तक के कुछ पाठ से लिए गए हैं।The Hidden Girl and Other Stories https://kenliu.name/blog/book/the-hidden-girl-and-other-stories/ December 28, 2022 kenliu.name December 28, 2022 https://web.archive.org/web/20221228015148/https://kenliu.name/blog/book/the-hidden-girl-and-other-stories/ live प्रथम सीजन एएमसी+ पर 1 सितंबर 2022 को प्रसारित किया गया।https://www.animationmagazine.net/2022/08/sci-fi-epic-pantheon-updates-amc-as-a-cool-new-animation-destination/ Sci-Fi Epic Pantheon Updates AMC+ as a Cool New Animation Destination Animation Magazine Ramin Zahed August 26, 2022 August 30, 2022 Sep./Oct. '22 (323) January 11, 2023 https://web.archive.org/web/20230111191649/https://www.animationmagazine.net/2022/08/sci-fi-epic-pantheon-updates-amc-as-a-cool-new-animation-destination/ live जनवरी 2023 में उसे मूल प्लेटफॉर्म से हटा दिया गयाhttps://deadline.com/2023/01/pantheon-scrapped-amc-1235214158/ 'Pantheon' Scrapped At AMC+; Animated Drama Series Pulled From Streaming Despite Two-Season Order Deadline Hollywood Peter White January 8, 2023 January 8, 2023 January 8, 2023 https://web.archive.org/web/20230108181159/https://deadline.com/2023/01/pantheon-scrapped-amc-1235214158/ live और ऐमेजॉन प्राइम वीडियो पर पुनः प्रसारित किया गया।Lang Jamie https://www.cartoonbrew.com/series/prime-video-pantheon-season-two-trailer-232844.html Prime Video Picks Up Canceled Sci-Fi Series Pantheon, Will Debut Unaired Second Season On October 15 Cartoon Brew September 21, 2023 September 21, 2023 हालांकि पूर्ण अन्तराष्ट्रिय प्रसारण के लिए बाद में नेटफलिक्स ने शृंखला को संभाला, और सीजन 1 के सहित, सीजन 2 भी प्रसारित किया गया।TitmouseInc Titmouse Animation 1849944716923797552 #PANTHEON, the #AMCnetworks sci-fi series adapted from a collection of short stories by @kyliu99, is making its @netflix debut in late November! It's a rare gem of show -- watch it, like it, love it, give this futuristic series about UI, immortality, and humanity a shot at a future 🔥 October 25, 2024 October 25, 2024 October 26, 2024 https://ghostarchive.org/archive/NbmAF liveMoore Kasey 2025-01-24 'Pantheon' Season 2 to Stream For The First Time on Netflix https://www.whats-on-netflix.com/news/pantheon-season-2-to-stream-for-the-first-time-on-netflix/ 2025-01-24 What's on Netflix en कहानी 2001 में, लॉगरिदम्स नामक कृत्रिम बुद्धि एवं कम्पुटर संस्था के जनक स्टीफन हॉलस्ट्रम विश्व को 'अपलोडेड इंटेलिजेंस' (यू.आई) के सिद्धांत के बारे में बताते हैं, जिसमें एक मनुष्य के मस्तिष्क को लेजर द्वारा क्लाउड पर संजोकर अमर बनाया जा सकता है। उनकी मृत्यु के बाद, इस सिद्धांत की ओर कार्य करने के लिए उनकी संस्था अमानवीय एवं आपराधिक गतिविधियाँ करें लगती हैं। वर्तमान में, मैडिसन 'मैडी' किम नामक एक तंग की हुई छात्रा है, जिसे अपने लैपटॉप पर एक दिन एक रहस्यमई संदेश मिलता है। कुछ दिनों के बात-चीत के बाद और उस व्यक्ति को उसके बचपन के एक वीडियो गेम मे मिलनें पर उसे पता चलता है की वो व्यक्ति उसके पिता हैं, जिनका दो वर्ष पूर्व कैंसर से देहांत हो गया था। मैडी की माँ, ऐलेन, इस घटना से परेशान हो जाती है, क्योंकि उनके पति डेविड 'कथित' रूप से यू.आई अपलोड मे रहने से विफल हो गए थे। ऐलेन अपने दंपति के मित्र पीटर वैक्समन से उत्तर ढूंढती है, की उनकी संस्था ने अपने कर्मचारी की विफलता का संदेश भेजा लेकिन वो जीवित हैं, ये सत्य छुपाया। आंतरिक एवं व्यक्तिगत क्रोध होने के चलते, वो टीवी व अखबारों से संस्था की कार्य उजागर करने की चेतावनी देती है। डेविड अपनी पुत्री को बताता है की वो अधिक समय तक जीवित नहीं रेह सकता, क्योंकि एक यू.आई का आंतरिक मूल कोड अभी तक एकत्रित नहीं किया जा सका है, जिससे की उसके वास्तविकता पर असर कर उसे पूर्णतः नष्ट कर सकता है। प्रश्नों के उत्तर ढूंढते हुए, मैडी को कैस्पियन नामक एक बुद्धिमान छात्र मिलता है, जो डार्क वेब पर एक अत्यंत जटिल कम्पुटर समीकरण हाल करता है, और मैडी के आवेदन पर संस्था-संबंधित जानकारी जुटाकर अपनी जांच पड़ताल प्रारंभ करता है। इस पड़ताल से नए घटनाक्रमों की एक शृंखला होती चली जाती है, जैसे कैस्पियन को पता चलता है वह वास्तव में स्टीफन होस्ट्रम का एक कृत्रिम निर्मित जैवीय क्लोन है, और उसके माता-पिता वास्तव में संस्थान के जासूस हैं जिन्हे उसे पला-बढ़ा कर हॉलस्ट्रम के यू.आई की एकत्रिता की समस्या हल करने का लक्ष पूर्ण करना है। वहीं, मैडी की मुलाकात संस्था की सबसे पहले यू.आई, लौरी लोवेल से होती है, जो संस्था के स्याह कारनामे विश्व को उजागर करना चाहती है। उसी घटनाक्रम की अवधि में भारत की ओर से एक वैज्ञानिक, विनोद चन्दा, अपने भ्रष्ट बॉस अजित प्रसाद के हाथों, दर्दनाक रूप से मृत हो कर यू.आई बना दिए जाते है। मुंबई के सर्वर पर एक प्रोजेक्ट को पूरा करने के दौरान, उन्हे जीवित होने का एहसास होता है, जिससे वह अपने भूतपूर्व घटना याद कर प्रसाद को उसके सम्पूर्ण परिवार सहित हत्या कर देते हैं, और अपने बिगड़ते एकत्रिता को पूर्ण करने के प्रयास में उस यू.आई पोजेक्ट को विश्व के कुछ तकनीकी एवं ताकतवर राष्ट्रों और उनके सेनाओं को गुमनाम रूप से साझा कर देते हैं। (प्रमुख देशों में भारत, अमेरिका, रूस, चीन, यूके, इज़राइल, और ईरान शामिल हैं।) एकत्रिता को सुलझाने के कार्य में, डेविड, मैडी, कैस्पियन, लौरी और [उसका पति] कोडी, चन्दा से मिलते हैं। अपने कार्य को सही कारण बताते हुए चन्दा सभी से प्रतीक्षा करने और अन्य रूप से जटिल एकत्रिता को सुलझाने की प्रार्थना करते हैं, लेकिन संस्था के अपने बढ़ते प्रयासों और निजी रूप से परेशान, लौरी और अंततः डेविड अपने साथ हुए घटनाएँ सार्वजनिक कर देते हैं, जिससे चन्दा को अपने अलग क्षेत्र में छुपना पड़ता है। वहीं, कैस्पियन को अपना अस्तित्व संकट होता है; वो खुद को किसी और का प्रारूप हो कर उसी का लक्ष्य पूरा करने एवं उसका सम्पूर्ण बाल्यावस्था एक मिथक उजागृत होने से वह संस्था से घृणित होता है। लेकिन अपना लक्ष्य पूर्ण करने हेतु वो प्रण लेता है की पूर्ण सत्य बाहर लाकर वो संस्था को नष्ट एवं यू.आई प्रोजेक्ट को और मानवीय रूप से समीक्षित करेगा। नॉर्वे में स्वालबार्ड स्थितः संस्था के गुप्त केन्द्रीय सर्वर कार्यालय में मैडी और कैस्पियन एकत्रिता का हाल निकाल लेते हैं, और वो सुलझी हुई एकत्रीता 'मिस्ट' नामक सी.आई (क्लाउड इंटेलिजेंस) बन जाती है; लेकिन संस्था का सी.ई.ओ जूलियस पोप उन सभी को बंधक बना लेता है। मैडी और कैस्पियन को एक डरावना सत्य पता चलता है की स्टीफन हॉलस्ट्रम की मृत्यु के बाद उसके मस्तिष्क को संजोकर वर्षों तक रखा गया था, और उस जटिल एकत्रिता के सुलझने की प्रतीक्षा हो रही थी। खुद को अंत में यू.आई के रूप में अपलोड करके उस जटिलता से वह पूर्णतः अमर हो जाता है। मैडी और कैस्पियन वहाँ से बच निकलते हैं, और इस प्रोजेक्ट एवं संस्था के अमानवीय कारनामे जल्द ही सार्वजनिक कर दिए जाते हैं। देशों की सरकारें इंटरनेट पर प्रतिबंध के मानक लगा देतीं हैं जिनसे वहाँ पर आम जनता ग्रह युद्ध के कगार पर आ जाती हैं। स्थिति की गंभीरता के चलते, यू.आई से संबंधित समाचार व व्यक्तियों के अदालती सुनवाई प्रारंभ की जाती है। संयुक्त राष्ट्र एक डिजिटल कमेटी का गठन करता है, और यू.आई व्यक्तियों के स्वीकृत/अस्वीकृत वाद-विवाद के अन्तराष्ट्रिय सुनवाई के दौरान 'सेफसर्फ' नामक एक घातक प्रोग्राम वायरस रिलीज़ कर देता है, जो सभी यू.आई को हमेशा के लिए खतम कर देता है। हॉलस्ट्रम अपनी दुनिया निर्मित कर, चन्दा और पिंग (एक चीनी यू.आई) को शामिल करता है। उसकी योजना है की वह पृथ्वी पर जीवित लोगों को वायरस से प्रताड़ित कर यू.आई बनने पर मजबूर कर सके। मैडी और कैस्पियन इस पूरे भ्रमण के दौरान आपसी प्रेम जागृत कर अपने भावनाएँ प्रकट कर एक दूसरे के निकट हो जाते हैं। देशों द्वारा स्वीकृत प्रोजेक्ट के अपने अपलोड किए हुए यू.आई एजेंट की खोज में कैस्पियन और मैडी सूचित देशों की यात्रा करते हैं, ताकि वे सिर्फ उन्ही लोगों को अमरता का समाधान दिला सकें जो जिम्मेदारी लें की वो दूसरे यू.आई की समीक्षा एवं रक्षा करें। हालांकि अमेरिका की पाशा और यूके की ओलिविया को समाधान से ठीक किया जाता है लेकिन वो ज़िम्मेदारियाँ लेने से माना कर देतीं हैं। समाधान होने के समाचार यू.आई के लोग और उनके देशों के पास पता चलता है। इज़राइल के एजेंटों द्वारा अपहरण और बाद में मैडी द्वारा बचाव कराए जाने के बाद कैस्पियन निर्णय लेता है की अब वो ही समाधान प्राप्त कर समीक्षा की जिम्मेदारी लेगा, जिसका मैडी विरोध करती है। एक गहरी और भावुक अंतिम विचार-विमर्श के बाद वो सहमत हो जाते हैं; भौतिक दुनिया से कैस्पियन के मृत्यु से पहले दोनों आपस में सम्भोग करते हैं; जिसके बाद आगे चल कर मैडी गर्भवित हो जाती है। अपलोड किए जाने के बाद, कैस्पियन और हॉलस्ट्रम का आमना-सामना होता है, जिसमे सेफसर्फ दोनों को मिटा ही देते हैं; मिस्ट बीच बचाव कर कैस्पियन को बाहर निकल लेती है, लेकिन वायरस के कुछ शेष कण अभी भी उसके मूल कोड में स्थित रेह जाते है। उसे पता चलता है की 20 वर्ष निकल चुके हैं और हॉलस्ट्रम के विनाश के बाद बहुत बदलाव हुए एवं किए गए हैं। मिस्ट उसे उसके 'कोमा' के होने से लेकर उठने से पहले तक के 20 वर्ष की घटनाओं से अवगत करती है। पृथ्वी पर एक सायबॉर्ग/मानवीय रोबॉट के शरीर में प्रस्तुत होकर मैडी और उसके परिवार से मिलता है, जहां वो अपने पुत्र डेव से मिलता है। मैडी अपना भूतकाल साझा करती है, और उससे एक अंतिम खतरे के बारे में आगाह करती है। अंतिम काल के घटनाचक्र में, सेफसर्फ एक दैत्य बन चुका है, और सम्पूर्ण सृष्टि का विनाश कर अपने अस्तित्व के मूल उद्देश्य जानने की कामना रखना चाहता है। लेकिन उससे ब्रह्मांड के उपरांत और वास्तविकता के परे ब्रह्मांड में भ्रमण कर अपने अस्तित्व की खोज और रहने के कैस्पियन द्वारा सुझाव से वो अंतिम प्रलय भी टल जाता है। अंत में मैडी, उसके पिता डेविड, और कैस्पियन परम-ब्रह्म इकाई बन जाते हैं। पुनः रोमांस से प्रेरित, कैस्पियन और मैडी अपने भूतपूर्व कालखंड के पात्रों को दुबारा जीने पर आग्रह कर सहमत होते हैं और प्रथम पाठ पर पुनः लौटते हैं। यह भी देखें घोस्ट इन द शेल इनविंसिबल (टीवी शृंखला) आर्केन (टीवी शृंखला) संदर्भ श्रेणी:काल्पनिक विज्ञान श्रेणी:विज्ञान कथा श्रेणी:अमेरीकी टेलिविज़न धारावाहिक श्रेणी:वयस्क ऐनिमेशन श्रेणी:अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ श्रेणी:अमेरिकी एक्शन टेलिविज़न शृंखलाएँ श्रेणी:अमेरिकी फ़ंतासी टेलिविज़न शृंखलाएँ श्रेणी:अमेरिकी विज्ञान गल्प टेलिविज़न शृंखलाएँ