Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आनंदीबेन पटेल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आनंदीबेन मफ़तभाई पटेल Anandiben Patel BJP.jpg 200px नवंबर 2013 में एक कार्यक्रम के दौरान आनंदीबेन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल उत्तर प्रदेश की २८वीं राज्यपाल 29 जुलाई 2019 राम नाईक घटलोडिया 22 मई 2014 7 अगस्त 2016 गुजरात की १५ वी मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी विजय रूपाणी पाटन, गुजरात पाटन, गुजरात मंडल, अहमदाबाद जिला गुजरात विधानसभा सांसद, राज्य सभा भारतीय संसद 2012 2007 2002 1998 अवलंबी 2012 2007 2002 1994 1998 1941 11 21 भारत भारतीय भारतीय जनता पार्टी मफ़तलाल पटेल अनार पटेल (बेटी), संजय पटेल (बेटा) जेठाभाई पटेल अहमदाबाद शिक्षाशास्त्री गुजरात सरकार शिक्षा मंत्रालय, उच्च और तकनीकी शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां (1998-2007) सड़क और भवन निर्माण, राजस्व, शहरी विकास और शहरी आवास, महिला एवं बल कल्याण, आपदा प्रबंधन और राजस्व मंत्री (2007-2014)मुख्य मंत्री (22 मई 2014-7 अगस्त 2016) हिन्दू आनंदीबेन पटेल (આનંદીબેન પટેલ; जन्म: 21 नवम्बर 1941) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और 29 जुलाई 2019 से उत्तर प्रदेश राज्य की राज्यपाल हैं,Profile en प्रोफाइल http://www.anandibenpatel.com/profile/ 20 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140816075823/http://anandibenpatel.com/profile/ 16 अगस्त 2014 dead वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।Narendra Modi resigns, Anandiben Patel elected new Chief Minister of Gujarat unopposed नरेंद्र मोदी का इस्तीफा, आनंदीबेन पटेल निर्विरोध गुजरात की नई मुख्यमंत्री चुनी गईं, en http://deshgujarat.com/2014/05/21/narendra-modi-resigns-anandiben-patel-elected-new-chief-minister-of-gujarat-unopposed/ देश गुजरात 21 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140521161812/http://deshgujarat.com/2014/05/21/narendra-modi-resigns-anandiben-patel-elected-new-chief-minister-of-gujarat-unopposed/ 21 मई 2014 deadAnandiben Patel is Gujarat’s first woman Chief Minister आनन्दीपटेल गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री 23 मई 2014 24 मई 2014 इण्डियन एक्सप्रेस en वे 1998 से गुजरात की विधायक हैं।Team Modi: meet the ministers टीम मोदी:मंत्रियों से मिलिए en http://www.ndtv.com/article/gujarat/team-modi-meet-the-ministers-309886 5 मार्च 2013 NDTV गुजरात 20 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140416183127/http://www.ndtv.com/article/gujarat/team-modi-meet-the-ministers-309886 16 अप्रैल 2014 live वे 1987 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं और गुजरात सरकार में सड़क और भवन निर्माण, राजस्व, शहरी विकास और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन और वित्त आदि महत्वपूर्ण विभागों की काबीना मंत्री का दायित्व निभा चुकी हैं।Minister asks officials not to harass investors मंत्री ने अधिकारियों से पूछा निवेशकों को परेशान तो नहीं करते en http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2012-02-18/surat/31074722_1_revenue-officials-investors-clear-files फरवरी 18, 2012 Times of India वापी 20 मई 2014 29 जून 2013 https://archive.today/20130629134122/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2012-02-18/surat/31074722_1_revenue-officials-investors-clear-files dead दि इंडियन एक्सप्रेस के द्वारा वर्ष-2014 के शीर्ष 100 प्रभावशाली भारतीयों में उन्हें सूचीबद्ध किया गया है।IE India's 100 most influential people आई ई भारत के 100 सबसे प्रभावशाली लोग en http://indianexpress.com/photos/picture-gallery-others/ie-100-aamir-khan-virat-kohli-in-power-list/#anandiben IndianExpress 20 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140517203648/http://indianexpress.com/photos/picture-gallery-others/ie-100-aamir-khan-virat-kohli-in-power-list/#anandiben 17 मई 2014 live वे गुजरात की राजनीति में "लौह महिला" के रूप में जानी जाती हैं।आप जानते हैं कैसे राजनीति में आईं आनंदीबेन पटेल? http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/05/140521_anandiben_patel_profile_vs.shtml 21 मई 2014 बी॰बी॰सी॰ हिन्दी अहमदाबाद 22 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140523212239/http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/05/140521_anandiben_patel_profile_vs.shtml 23 मई 2014 liveजनवरी 2017 में वह मध्यप्रदेश की राज्यपाल नियुक्त हुई थी। राम मंदिर मे પ્રાણપ્રતિષ્ઠા મહોત્સવ મેં સામિલ 5 વ્યકિત મેં એ એક प्रारंभिक जीवन आनंदीबेन पटेल का जन्म मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका के खरोद गांव में, 21 नवम्बर 1941 को एक पाटीदार परिवार में हुआ था।Anandiben Patel: 11 things to know about the new Chief Minister of Gujarat आनन्दीबेन पटेल: गुजरात की नयी मुख्यमंत्री के बारे में जाने ११ बातें http://www.india.com/top-n/anandiben-patel-11-things-to-know-about-the-new-chief-minister-of-gujarat-60902/ इंडिया डॉट कॉम रश्मि मिश्रा 21 मई 2014 24 मई 2014 en https://web.archive.org/web/20140523113205/http://www.india.com/top-n/anandiben-patel-11-things-to-know-about-the-new-chief-minister-of-gujarat-60902/ 23 मई 2014 dead उनका पूरा नाम आनंदी बेन जेठाभाई पटेल है। उनके पिता जेठाभाई पटेल एक गांधीवादी नेता थे। उन्हें कई बार लोगों ने गाँव से निकाल दिया था क्योंकि वह ऊंच-नीच और जातीय भेदभाव को मिटाने की बात करते थे। आनंदी के ऊपर अपने पिता का भरपूर प्रभाव पड़ा। उनके आदर्श भी उनके पिता हीं हैं। उस समय जब कोई लड़कियों को स्कूल नहीं भेजता था उन्होंने मम्मी को हमेशा पढ़ने के लिए प्रोत्साहन दिया। उन्हीं की तरह आनंदीबेन भी किसी में भेदभाव नहीं रखती और पैसे खाने वाले और चापलूस लोगों को अपने करीब नहीं आने देतीं। उन्होंने कन्या विद्यालय में चतुर्थ कक्षा तक की पढ़ाई की। तत्पश्चात उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए ब्याज स्कूल में भर्ती कराया गया, जहां 700 लड़कों के बीच वे अकेले लड़की थीं।http://news.oneindia.in/feature/anandi-ben-patel-longest-serving-woman-mla-cabinet-gujarat-chief-minister-1451393.html Gujarat: Meet Anandiben Patel, the longest serving woman MLA; or should we call Madam CM? गुजरात: आनन्दीबेन पटेल से मिलें, सबसे लम्बे समय की महिला विधायक या मैडम सीएम कहें? 22 मई 2014 पल्लवी सेनगुप्ता वन इण्डिया en https://web.archive.org/web/20140525214508/http://news.oneindia.in/feature/anandi-ben-patel-longest-serving-woman-mla-cabinet-gujarat-chief-minister-1451393.html 25 मई 2014 dead आठवीं कक्षा में उनका दाखिला विसनगर के नूतन सर्व विद्यालय में कराया गया। विद्यालीय शिक्षा के दौरान एथलेटिक्स में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें "बीर वाला" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1960 में उन्होंने विसनगर के भीलवाई कॉलेज में प्रवेश लिया, जहां पूरे कॉलेज में प्रथम वर्ष विज्ञान में वे एकमात्र लड़की थी। उन्होंने यहाँ से विज्ञान स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक करने के बाद उन्होने पहली नौकरी के रूप में महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित महिला विकास गृह में शामिल हो गईं, जहां उन्होने 50 से अधिक विधवाओं के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत की। वे अपने पति मफ़तलाल पटेल के साथ 1965 में अहमदाबाद आ गईं, जहां उन्होने विज्ञान विषय के साथ स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। शिक्षा क्षेत्र में अभिरुचि के कारण उन्होने यही से एम॰एड॰ की भी पढ़ाई पूरी की और 1970 में प्राथमिक शिक्षक के रूप में अहमदाबाद के मोहनीबा कन्या विद्यालय में अध्यापन कार्य में संलग्न हो गईं। वे इस विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या रह चुकी हैं। व्यक्तिगत जीवन आनंदीबेन शाकाहारी हैं। उन्हें पक्षियों से बहुत लगाव है और बागवानी में अपना समय बिताना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। वे एक मितव्ययी जीवन शैली को अपनाती हैं तथा जबरदस्त प्रशासनिक दक्षता के लिए जानी जाती हैं। वे एक निडर नेता हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने से कभी पीछे नहीं हटतीं। वे बाहर से जितनी सख़्त हैं उतनी ही अंदर से सरल भी। वे स्थानीय सरकारी अधिकारियों से मिलने और कार्यों के निष्पादन के उद्देश्य से गुजरात राज्य भर में बड़े पैमाने पर यात्रा की हैं। उनके दो बच्चे क्रमश: संजय पटेल (बेटा) और अनार पटेल (बेटी) है। राजनीतिक जीवन सन् 1988 में आनंदीबेन भाजपा में शामिल हुई। पहली बार वे उस समय चर्चा में आई जब उन्होंने अकाल पंडितों के लिए न्याय मांगने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वर्ष 1995 में शंकर सिंह वाघेला ने जब बगावत की थी, तो उस कठिन दौर में वे मोदी के साथ पार्टी के लिए काम किया। इसी समय मोदी के साथ उनकी नज़दीकियाँ बढ़ी। 1998 में कैबिनेट में आने के बाद से उन्होने शिक्षा और महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा सँभाला। उन्हे वर्ष 1987 में "वीरता पुरस्कार" से भी नवाजा जा चुका है।Profile: Anandiben Patel प्रोफाइल: आनन्दी पटेल en आतिष पटेल दिल्ली 21 मई 2014 24 मई 2014 http://www.bbc.com/news/world-asia-india-27498087 https://web.archive.org/web/20140524120327/http://www.bbc.com/news/world-asia-india-27498087 24 मई 2014 live उल्लेखनीय है कि, एक छात्रा को डूबने से बचाने के लिए वे खुद झील में कूद गई थीं। बतौर शहरी विकास और राजस्व मंत्री उन्होने ई-जमीन कार्यक्रम, जमीन के स्वामित्व डाटा और जमीन के रिकॉर्ड को कंप्यूटरीकृत करके जमीन के सौदों में होने वाली धांधली की आशंका को कम कर दिया। उनकी इस योजना से गुजरात के 52 प्रतिशत किसानों के अंगूठे के निशानों और तस्वीरों का कंप्यूटरीकरण सफल हुआ।वीरता पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं हैं आनंदीबेन पटेल http://naidunia.jagran.com/state/gujarat-gujarat-power-woman-anandiben-patel-94635 20 मई 2014 नई दुनिया अहमदाबाद 20 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140521032054/http://naidunia.jagran.com/state/gujarat-gujarat-power-woman-anandiben-patel-94635 21 मई 2014 dead गुजरात राज्य की कई और नीतियां, जिनके लिए मोदी ने वाहवाही लूटी है, उनके पीछे आनंदीबेन ही हैं। फिर चाहे वह ई-ज़मीन कार्यक्रम हो, जमीन के स्वामित्व डाटा और जमीन के रिकॉर्ड को कंप्यूटरीकृत करके जमीन के सौदों में होने वाली धांधली को रोकने की बात हो, या फिर गुजरात के 52 प्रतिशत किसानों के अंगूठे के निशानों और तस्वीरों का कंप्यूटरीकरण कर देने की बात हो। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेहद करीबी आनंदीबेन उनके भारत के प्रधानमंत्री बन जाने के बाद गुजरात की नई मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे रहीं।आनंदीबेन पटेल होंगी गुजरात की नई मुख्यमंत्री! http://hindi.moneycontrol.com/mccode/news/article.php?id=100521 मई 18, 2014 सी एन बी सी आवाज़ गांधी नगर 20 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140521022421/http://hindi.moneycontrol.com/mccode/news/article.php?id=100521 21 मई 2014 dead नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नरेंद्र मोदी की करीबी उन्हें गुजरात का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वे गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।आनंदीबेन पटेल बनी गुजरात की नई मुख्यमंत्री http://hindi.moneycontrol.com/mccode/news/article.php?id=100747 मई 21, 2014 सी एन बी सी आवाज़ गांधी नगर 21 मई 2014 30 जुलाई 2021 https://web.archive.org/web/20210730132203/https://hindi.moneycontrol.com/mccode/news/article.php?id=100747 dead १ अगस्त २०१६ को आनंदीबेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने दिया इस्तीफा, कहा- 'अब नए सीएम को मौका मिले' http://khabar.ndtv.com/news/india/gujarat-chief-minister-anandiben-patel-offers-to-resign-1438861 अगस्त 1, 2016 अहमदाबाद 2 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20160802144117/http://khabar.ndtv.com/news/india/gujarat-chief-minister-anandiben-patel-offers-to-resign-1438861 2 अगस्त 2016 dead वे 1998 से 2007 तक गुजरात सरकार में काबीना मंत्री के तौर पर शिक्षा मंत्रालय, उच्च और तकनीकी शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां और 2007 से 2014 में मुख्यमंत्री बनने तक वे सड़क और भवन निर्माण, राजस्व, शहरी विकास और शहरी आवास, महिला एवं बाल कल्याण, आपदा प्रबंधन और राजस्व मंत्री का कार्य संभालती रहीं।Anandiben Patel: Gujarat's first woman Chief Minister आनन्दीबेन पटेल: गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री http://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/anandiben-patel-gujarats-first-woman-chief-minister/articleshow/35449470.cms द इकोनोमिक टाइम्स 22 मई 2014 डी॰पी॰ भट्टाचार्य 24 मई 2014 en https://web.archive.org/web/20140524021044/http://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/anandiben-patel-gujarats-first-woman-chief-minister/articleshow/35449470.cms 24 मई 2014 live उपलब्धियाँ/सम्मान/पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार (1989) गुजरात में सबसे बेहतर शिक्षक के लिए राज्यपाल पुरस्कार (1988) दो छात्राओं को नर्मदा नदी में डूबने से बचाने के लिए गुजरात सरकार द्वारा 'वीरता पुरस्कार ' पटेल जागृति मंडल मुम्बई द्वारा 'सरदार पटेल' पुरस्कार (1999) पटेल समुदाय द्वारा 'पाटीदार शिरोमणि' अलंकरण (2005) महिलाओं के उत्थान अभियान के लिए धरती विकास मंडल द्वारा विशेष सम्मान महेसाणा जिला स्कूल खेल आयोजन में पहली रैंकिंग के लिए 'बीर वाला' पुरस्कार श्री तपोधन ब्रह्म विकास मंडल द्वारा 'विद्या गौरव' पुरस्कार (2000) 1994 में उन्होंने बिजिंग में चतुर्थ विश्व महिला सम्मेलन में भारत का नेतृत्व किया। शौर्य पारितोषिक नर्मदा नदी स्थित नवगाम जलाशय में डूबती हुई लड़की को बचाने हेतु वीरता पुरस्कार चारुमति योद्धा पुरस्कार, अहमदाबाद की विजेताBio-data of new Gujarat Chief Minister Anandiben Patel गुजरात की नयी मुख्यमंत्री आनन्दीबेन पटेल का जीवनवृत्त http://deshgujarat.com/2014/05/21/bio-data-of-new-gujarat-chief-minister-anandiben-patel/ देशगुजरात डॉट कॉम 21 मई 2014 24 मई 2014 en https://web.archive.org/web/20140524114719/http://deshgujarat.com/2014/05/21/bio-data-of-new-gujarat-chief-minister-anandiben-patel/ 24 मई 2014 dead अंबुभाई व्यायाम विद्यालय पुरस्कार (राजपिपला) की विजेता सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ गुजरात सरकार का आधिकारिक जालपृष्ठ पटेल, आनंदीबेन भारतीय राजनीतिज्ञ 21 नवंबर 1941 नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री 22 मई 2014 7 अगस्त 2016 विजय रूपाणी श्रेणी: 1941 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:गुजरात के मुख्यमंत्री श्रेणी:राज्यसभा सदस्य श्रेणी:भारतीय महिला राजनीतिज्ञ श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री श्रेणी:गुजरात के लोग श्रेणी:मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्रेणी:उत्तर प्रदेश के राज्यपाल