411 REFERENCE · Wikipedia
द बिग शॉर्ट (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|फिल्म का पोस्टर।
द बिग शॉर्ट (The Big Short) सन् 2015 की जीवनी पर आधारित अमेरिकी
कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन और सह-लेखन एडम मैके ने किया है। यह माइकल लुईस की 2010 की पुस्तक द बिग शॉर्ट: इनसाइड द डूम्सडे मशीन पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे 2007-2009 का वित्तीय संकट संयुक्त राज्य अमेरिका में घरों के असामान्य बढ़ती कीमतों से शुरू हुआ। (देखें, आर्थिक असार)।what I learned about business from 'the big short' https://www.inc.com/andrea-olson/what-i-learned-about-business-from-the-big-short.html 9 जुलाई 2024Bazaar To The Big Short, 6 Movies That Explain The Intricacies Of Stock Market https://www.news18.com/business/bazaar-to-the-big-short-6-movies-that-explain-the-intricacies-of-stock-market-8798978.html 9 जुलाई 2024 News18 1 मार्च 2024 en फिल्म में क्रिश्चियन बेल, स्टीव कैरेल, रयान गोसलिंग और ब्रैड पिट हैं। जबकि जॉन मैगारो, फिन विट्रॉक, हैमिश लिंकलेटर, रैफे स्पाल, जेरेमी स्ट्रॉन्ग और मारिसा टोमेई सहायक भूमिकाओं में हैं।Sen Sushmita The Big Short: Where to Watch & Stream Online https://www.comingsoon.net/guides/news/1348153-the-big-short-where-to-watch-stream-online 9 जुलाई 2024 ComingSoon.net 22 सितम्बर 2023
वित्तीय साधनों को समझाने के लिए, फिल्म में अभिनेत्री मार्गो रॉबी, शेफ एंथनी बॉर्डन, गायिका-गीतकार सेलिना गोमेज़, फिल्म के कई किरदार सीधे दर्शकों को संबोधित करते हैं (देखें, सिंथेटिक संपार्श्विक ऋण दायित्व)। सबसे ज़्यादा बार रयान गोसलिंग के किरदार ने ऐसा किया है। वह फिल्म में कथावाचक के रूप में भी दिखाई देते हैं।
द बिग शॉर्ट को 11 दिसंबर, 2015 को संयुक्त राज्य अमेरिका में सीमित तौर पर सिनेमाघरों में जारी किया गया था। इसके बाद 23 दिसंबर को पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा यह फिल्म बड़े स्तर पर जारी की गई। यह आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता रही है।The Big Short https://www.empireonline.com/movies/reviews/big-short-review/ 9 जुलाई 2024 Empire 18 जनवरी 2016 en इस फिल्म ने $5 करोड़ के बजट पर $13.3 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (क्रिश्चियन) और सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए नामांकन भी प्राप्त किया।
सन्दर्भ
श्रेणी:2015 की फ़िल्में
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में
श्रेणी:आर्थिक संकट