411 REFERENCE · Wikipedia
इस्हाक़ हर्ज़ोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|राष्ट्रपति आइज़ैक हर्ज़ोग का चित्र (जुलाई २०२१, वि॰सं॰ २०७८)
इस्हाक़ "बूज़ी" हर्ज़ोग (इब्रानी: יצחק "בוז׳י" הרצוג, रोमन लिप्यंतरण: यित्स्खाक "बूज़ी" हर्त्सोग; जन्म: २२ सितम्बर १९६०) एक इस्राएली राजनेता हैं, जो वि॰सं॰ २०७८ (ई॰सन् २०२१) से इस्राएल के राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं। वे इस्राएल की स्वतंत्रता घोषणा के पश्चात जन्मे प्रथम राष्ट्रपति हैं।http://www.ynetnews.com/articles/0,7340,L-4637599,00.html The Herzogs: Three generations of Israeli leadership Druckman Yaron 17 March 2015 Ynetnews 17 March 2015
वे पूर्व इस्राएली राष्ट्रपति चाइम हर्ज़ोग के पुत्र हैं। वे पेशे से अधिवक्ता हैं तथा वि॰सं॰ २०५६–२०५८ (१९९९–२००१) के मध्य सरकारी सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे वि॰सं॰ २०६०–२०७५ (२००३–२०१८) तक नेसेट (इस्राएली संसद) के सदस्य रहे। वि॰सं॰ २०६२–२०६८ (२००५–२०११) के मध्य उन्होंने कई मन्त्री पदों का दायित्व निभाया, जिनमें वि॰सं॰ २०६४–२०६८ (२००७–२०११) तक प्रधानमन्त्री एहूद ओल्मर्ट एवं बिन्यामिन नेतन्याहू के अधीन सामाजिक कल्याण एवं सेवाएँ मन्त्री का पद भी सम्मिलित है।https://www.haaretz.com/news/israel-election-2015/.premium-1.638950 The Herzog family tree: Israel's answer to the Kennedys Ferber Alona 9 March 2015 Haaretz 17 March 2015
हर्ज़ोग ने वि॰सं॰ २०७०–२०७४ (२०१३–२०१७) तक लेबर पार्टी तथा ज़ायोनिस्ट यूनियन गठबंधन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे वि॰सं॰ २०७०–२०७५ (२०१३–२०१८) तक विपक्ष के नेता रहे तथा वि॰सं॰ २०७२ (२०१५) के इस्राएली विधायी चुनाव में प्रधानमन्त्री पद हेतु लेबर पार्टी के प्रत्याशी थे।https://atlantajewishtimes.timesofisrael.com/israel-elects-isaac-herzog-as-11th-president/ Israel Elects Isaac Herzog as 11th President Jaben-Eilon Jan 3 June 2021 Atlanta Jewish Times 3 June 2021http://reshetramah.org/alumni-reflections/isaac-buji-herzog/ Isaac "Buji" Herzog's Reflection Herzog Isaac 24 February 2010 Reshet Ramah 3 June 2021
वि॰सं॰ २०७८ (२०२१) के इस्राएली राष्ट्रपति चुनाव में वे निर्वाचित हुए तथा ७ जुलाई २०२१ को पदग्रहण किया। वे इस्राएल के ऐसे प्रथम राष्ट्रपति हैं, जो किसी पूर्व राष्ट्रपति के पुत्र हैं।https://www.haaretz.com/news/features/.premium-1.561148 The Bougieman: Much hope rests on small shoulders of Isaac Herzog Asher Schechter 1 December 2013 Haaretz 4 February 2014
सन्दर्भ
श्रेणी:इज़रायल के राष्ट्रपति
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1960 में जन्मे लोग