411 REFERENCE · Wikipedia
जाज़ान प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जाज़ान ur جازان / Jazan Saudi Arabia - Jizan province locator.png जाज़ान ११,६७१ १३,६५,११० २०१० ११६.९७ ज़िले १४ अरबी
thumb|230px|फ़ैफ़ा, जाज़ान प्रान्त की एक बस्ती
जाज़ान प्रान्त या जिज़ान प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह जाज़ान (ur منطقة جازان) कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिणपश्चिम कोने में लाल सागर के तट पर स्थित एक प्रान्त है। यह ठीक यमन से उत्तर में है और इस प्रान्त की उस देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी लगती है। जाज़ान प्रान्त में लाल सागर में स्थित १०० से अधिक द्वीप भी आते हैं, जिनमें से फ़रसान द्वीप समूह सउदी अरब का सर्वप्रथम संरक्षित क्षेत्र है। यहाँ अरबी ग़ज़ल (हिरण) और यूरोप से सर्दियों में आनी वाली बहुत सी पक्षियों की नस्लें मिलती हैं। यह प्रान्त सउदी अरब का दूसरा सबसे छोटा प्रान्त है।An A to Z of Places and Things Saudi, Kathy Cuddihy, pp. 131, Stacey International, 2001, ISBN 978-1-900988-40-7, ... Encompassing only 15,457 square kilometres, Jizan ranks as the Kingdom's second smallest province. Yet this relatively limited amount of space does not lack diversity. Coastal salt flats gradually give way to lush plains and magnificent mountains. Countless small wadis (dry river beds) and approximately 20 main wadis ... two extinct volcanoes ...
भूगोल
जाज़ान प्रान्त के तीन मुख्य भाग हैं:
अल-सरवात पहाड़ियाँ, जो इस प्रान्त में क़रीब ३,००० मीटर की ऊँचाई तक पहुँच जाती हैं
अल-हज़ून का जंगलों से भरपूर क्षेत्र जहाँ बीच-बीच में घास के इलाक़े हैं
मैदानी क्षेत्र जहाँ कॉफ़ी, जौ, गेंहू और फल उगाए जाते हैं
इस प्रान्त में दो मृत ज्वालामुखी भी हैं।
जाज़ान के ऊँचे इलाक़ों में मौसम असीर प्रान्त जैसा है जबकि इसके तटवर्ती इलाक़ों में (जो तिहामाह क्षेत्र का हिस्सा हैं) मौसम बहुत गर्म है। इन तटीय क्षेत्रों में जुलाई में तापमान ४० °सेंटीग्रेड और जनवरी में ३१ °सेंटीग्रेड तक जाता है और पानी समीप होने से हवा में बहुत नमी रहती है, जिस से यहाँ का वातावरण काफ़ी अप्रिय माना जाता है।
ज़िले
जाज़ान प्रान्त १४ ज़िलों (मुहाफ़ज़ाह) में बंटा हुआ है:
+ जाज़ान प्रान्त के ज़िले (मुहाफ़ज़ाह)नामअंग्रेज़ी नामअरबी नामजनगणना१५ सितम्बर २००४जनगणना (प्रारम्भिक)२८ अप्रैल २०१० अबू अरीश Abu Arishur أبو عريش१,२३,९४३१,९७,११२ अल-दाईरAlddairur الدائر४९,२३९५९,४९४ अल-दर्बAlddarbur الدرب५२,०६२६९,१३४ अहद अल-मसारिहाह Ahad Almasarihahur أحد المسارحة७०,०३८१,१०,७१० अल-आरिदाह / अल-आरिज़ाह Alaridahur العارضة६२,८४१७६,७०५ अल-अयदाबी Alaydabiur العيدابي५२,५१५६०,७९९ अल-हर्थ़ / अल-हर्स Alharthur الحرث४७,०७३१८,५८६ अल-रैथ़ / अल-रैस Alraythur الريث१३,४०६१८,९६१ बैश Baishur بيش५८,२६९७७,४४२ दमद / ज़मद Damadur ضمد६२,३६६७१,६०१ फ़रसान Farasanur فرسان१३,९६२१७,९९९ जाज़ान Jazanur جازان२,५५,३४०१,५७,५३६ सबया Sabyaur صبياء१,९८,०८६२,२८,३७५ सामताह Samtahur صامطة१,२८,४४७२,०१,६५६ कुल प्रान्त ११,८७,५८७१३,६५,११०
उपरलिखित कुछ प्रान्तों के नाम में बिंदु-वाले 'थ़' के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिंदु-रहित 'थ' से ज़रा अलग है और थ़ैन्क यू (Thank you) वाले 'थ़' के उच्चारण से मिलता जुलता है।
इन्हें भी देखें
सरवात पहाड़ियाँ
सउदी अरब के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:जाज़ान प्रान्त
श्रेणी:सउदी अरब के प्रान्त