Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|frame|(चित्र-1) C, A का अंत:क्षेत्र है जबकि बी का बहि:क्षेत्र है right|frame|(चित्र-2) C, B का बहि:क्षेत्र है, लेकिन A का अंत:क्षेत्र नहीं है क्योंकि इसकी सीमायें D से भी मिलती हैं राजनीतिक भूगोल में, एक विदेशी अंत:क्षेत्र उस क्षेत्र को कहते हैं जिसकी भौगोलिक सीमायें पूर्णतया: किसी अन्य क्षेत्र की सीमाओं के भीतर स्थित होती है।http://dictionary.reference.com/browse/enclave 6 results for: enclave Dictionary.com 2007-01-09 https://web.archive.org/web/20110225033154/http://dictionary.reference.com/browse/enclave 25 फ़रवरी 2011 live दूसरी ओर एक बहि:क्षेत्र, वह क्षेत्र कहलाता है जो कानूनी या राजनीतिक रूप किसी अन्य क्षेत्र से जुड़ा होता है, जो भौगोलिक रूप से संस्पर्शी (सटा हुआ) नहीं होता।http://dictionary.reference.com/browse/exclave 4 results for: exclave Dictionary.com 2007-01-09 https://web.archive.org/web/20101028071137/http://dictionary.reference.com/browse/exclave 28 अक्तूबर 2010 live यह दो अलग अलग अवधारणायें रही हैं, हालांकि कई सत्तायें दोनों परिभाषाएँ पर खरी उतरती हैं। दायीं ओर चित्र-1 C, B का एक बहि:क्षेत्र है और A के भीतर एक अंत:क्षेत्र भी है। यदि C एक स्वतंत्र राष्ट्र होता तो यह एक अंत:क्षेत्र होता ना कि एक बहि:क्षेत्र। जबकि चित्र-2 में C फिर से B का बहि:क्षेत्र है, लेकिन यह एक अंत:क्षेत्र नहीं है क्योंकि इसकी सीमायें एक से अधिक राष्ट्रों (या क्षेत्रों) से मिलती है। वो देश जो भले ही दूसरे देश से घिरा हो पर यदि उसकी कोई सीमा समुद्र से जुड़ती हो तो उस स्थिति में इसे अंत:क्षेत्र नहीं माना जाता भले ही इसका भौगोलिक आकार कुछ भी हो। इसी कारण पुर्तगाल, स्पेन का एक अंत:क्षेत्र नहीं है और गाम्बिया, सेनेगल का एक अंत:क्षेत्र नहीं है। विशेषताएँ अंत:क्षेत्रों का निर्माण विभिन्न ऐतिहासिक, राजनीतिक या भौगोलिक कारणों की से किया जा सकता है। कुछ क्षेत्रों में किसी नदी द्वारा प्रवाह मार्ग परिवर्तन करने के फलस्वरूप अंत:क्षेत्रों का निर्माण होता है। अंत:क्षेत्रों के निवासियों के लिए जीवन कठिन हो सकता है, क्योंकि इसमें दो राष्ट्रों के मध्य विभिन्न पक्षों पर जैसे कि डाकपता, बिजली आपूर्ति, प्रवेशाधिकार आदि के बारे में समझौते होने आवश्यक होते हैं। कई बहि:क्षेत्रों में आज स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा है, खासकर उनमें जहां बहि:क्षेत्र मुख्य भूमि से दूर स्थित है। वास्तविक अंत:क्षेत्र अंत:क्षेत्रीय राष्ट्र अस्थायी अंत:क्षेत्र संबंधित रचनायें व शब्द "व्यवहारिक" अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र और अगम्य जिले वो क्षेत्र जो मुख्यभूमि से भूमि की एक पतली पट्टी या समुद्री मार्ग द्वारा जुड़े होते है और जहां किसी विदेशी राष्ट्र से होकर पहुंचना अधिक सरल होता है, "व्यावहारिक बहि:क्षेत्र" कहलाते हैं (उदाहरण: संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच उत्तर पश्चिमी एंगल, या ओएस डे सेविस नामक स्पेनिश गांव जहां केवल स्वतंत्र अण्डोरा के माध्यम से ही पहुँचा जा सकता है क्योंकि यह स्पेन के बाकी हिस्सों से पहाड़ों के द्वारा कटा है)। ग्रीनविच, कनेक्टिकट, में स्थित अमेरिकी लेन, को केवल न्यूयॉर्क राज्य से होकर पहुँचा जा सकता है, क्योंकि यह बाकी कनेक्टिकट से अंतरराज्यीय मार्ग 684 द्वारा कटा है। इसके विपरीत, एक बहि:क्षेत्र जो एक बहि:क्षेत्र के रूप में कार्य ना कर, मुख्य राष्ट्र के एक सन्निहित भाग के रूप में कार्य करता है, "अर्ध बहि:क्षेत्र" कहलाता है। (रॉबिन्सन 1959) उपराष्ट्रीय अंत:क्षेत्र और बहि:क्षेत्र सन्दर्भ श्रेणी:राजनैतिक सीमाएँ