411 REFERENCE · Wikipedia
गोविन्ददास चक्रवर्ती
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोविन्ददास चक्रवर्त्ती बांग्ला के प्रसिद्ध कवि थे।
ये बोराकुली ग्राम निवासी भक्त और पदकर्ता थे। ये श्रीनिवास आचार्य के शिष्य थे। गोविंददास कविराज इनके समसामयिक एवं गुरुभाई थे। गोविंददास चक्रवर्त्ती की निश्चित जन्मतिथि अज्ञात है। इनका रचनाकाल गोविंददास कविराज के ही आसपास है। भक्ति रत्नाकर ग्रंथ में इनके बारे में कहा गया है कि ये श्रीनिवास आचार्य के अतिप्रिय शिष्य थे एवं गीतल-वाद्य-विद्या में निपुण भक्तिमूर्ति थे। वैष्णवदास एवं उद्धवदास ने अपने एक एक पद में इनका उल्लेख किया है। इनके कुछ ही पद प्राप्त हैं।
श्रेणी:बांग्ला कवि