Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दिल ही तो है (1992 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिल ही तो है दिल ही तो है (1992).jpg दिल ही तो है का पोस्टर हनीफ-समीर असरानी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैकी श्रॉफ, दिव्या भारतीDivya Bharti Death Anniversary 16 साल की उम्र में दिव्या भारती ने दी थी सुपरहिट फिल्म मौत आज भी है मिस्ट्री https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-divya-bharti-death-anniversary-special-2023-know-about-her-hit-movies-list-profile-personal-life-and-controversies-unknown-facts-23375997.html 11 जुलाई 2023 जागरण hi, शिल्पा शिरोडकर, गुलशन ग्रोवर, अमजद ख़ान, कादर ख़ान 17 सितंबर, 1992 भारत हिन्दी दिल ही तो है 1992 की असरानी द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फ़िल्म में जैकी श्रॉफ ने दो किरदार निभाएं हैं। इसमें उनके साथ दिव्या भारती एवं शिल्पा शिरोडकर हैं। संक्षेप राजा विक्रम सिंह (अमजद ख़ान), विक्रमगढ़ नामक भारत के एक छोटे से राज्य पर शासन करते हैं। उनके बेटे जुड़वां भाई हर्षवर्द्धन और गोवर्धन (जैकी श्रॉफ द्वारा दोहरी भूमिका) हैं। उनमें से हर्षवर्द्धन अधिक चतुर है, इसलिए उसे विक्रमगढ़ का भावी राजा माना जाता है। दीवान ठाकुर करण सिंह (कादर ख़ान) उसका वफादार दोस्त है। वह राजकुमार को उसके भविष्य के कर्तव्यों के लिए प्रशिक्षित करने के लिए हर समय उसके साथ रहता है। गोवर्धन को वह सारी स्वतंत्रता मिलती है जो वह चाहता है, जबकि हर्षवर्धन को अपने कर्तव्यों का सामना करना पड़ता है और इसलिए वह उसी स्वतंत्रता का आनंद नहीं ले पता है। एक दिन, जब जयश्री (शिल्पा शिरोडकर) से उसकी शादी की योजना बनाई जाती है, तो वह अपने भाई को अपनी जगह दने का फैसला करता है। ऐसे हर्षवर्द्धन और उसका दीवान मुंबई जाते हैं। वहां हर्षवर्द्धन, भारती (दिव्या भारती) से मिलता है और तुरंत प्यार में पड़ जाता है। इस तरह वह जैक (गुलशन ग्रोवर) का दुश्मन बन जाता है। जैक भारती को अपने लिए पाना चाहता है और उससे शादी करने की योजना बना रहा है। मुख्य कलाकार जैकी श्रॉफ — राजकुमार हर्षवर्धन / राजकुमार गोवर्धन दिव्या भारती — भारती शिल्पा शिरोडकर — जयश्री गुलशन ग्रोवर — जैक रज़ा मुराद — भारती के मामा कादर ख़ान — दीवान ठाकुर करण सिंह अमजद ख़ान — महाराजा विक्रम सिंह अंजना मुमताज़ — महारानी कौशल्या सिंह संगीत गीत गायक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल आनन्द बक्शी छत के ऊपर दो कबूतर सपना मुखर्जी, सोनाली वाजपेई, मनहर उधास, सुदेश भोंसले 3:35 छत के ऊपर दो कबूतर जैकी श्रॉफ, सुदेश भोंसले, मनहर उधास 8:45 II दिल ही तो है आ गया मोहम्मद अज़ीज़, अलका याज्ञिक 5:05 एक लड़की का मैं दीवाना सुदेश भोंसले, मुकुल अग्रवाल 6:12 मैं क्या करूँ मोहम्मद अज़ीज़ 0:46 मेरी चूड़ियाँ बजे लता मंगेशकर 6:55 साहिबा ओ साहिबा अलका याज्ञिक, अमित कुमार, सुदेश भोंसले 7:08 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0106724 दिल ही तो है श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में