Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

थ़्वेट्स हिमानी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

थ़्वेट्स हिमानी (Thwaites Glacier) एक अत्यंत चौड़ा व तेज़ गति से बहने वाली हिमानी है जो पश्चिम अंटार्कटिका की मारी बर्ड धरती के वॉल्ग्रीन तट पर आमुण्डसेन सागर की पाइन आइलैण्ड खाड़ी में बहती है। यह 2 किमी प्रति वर्ष की सतही गति से बहती है। यह एक बहुत दुर्गन स्थान है जहाँ सन् 2018 तक विश्व के इतिहास में केवल अनुमानित 25 व्यक्ति ही जा चुके थे। विश्व में जलवायु परिवर्तन से तापमान बढ़ने के कारण इस हिमानी के पिघलकर समुद्री सतह बढ़ा देने के संकट का अध्ययन करा जा रहा है। सन् 2002 में बी-22 नामक हिमशैल इस हिमानी से टूटकर अलग हो गया। यह 85 किमी लम्बा और 65 किमी चौड़ा था और इसका क्षेत्रफल 5,490 वर्ग किमी था, जो भारत के सिक्किम राज्य से केवल 22% कम था। == इन्हें भी देखें == पश्चिम अंटार्कटिका मारी बर्ड धरती == सन्दर्भ ==