411 REFERENCE · Wikipedia
अलज़ारी जोसेफ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अलज़ारी शहीम जोसेफ (जन्म २० नवंबर १९९६) एक एंटीगुआनी क्रिकेटर है जो टेस्ट और वनडे में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। यह घरेलू क्रिकेट में लीवर्ड आइलैंड और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेलते हैं। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। २०१९ इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ द्वारा एडम मिल्न के प्रतिस्थापन के रूप में चुना गया। इस दौरान उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ३.४ ओवर में १२ रन देकर ६ विकेट लिए और ११ साल बाद सोहैल तनवीर के १४ रन पर ६ विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
== सन्दर्भ ==