Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुराप्राग्जीवी महाकल्प

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पुराप्राग्जीवी महाकल्प या पेलियोप्रोटेरोज़ोइक महाकल्प (Paleoproterozoic Era) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक महाकल्प था, जो आज से 250 करोड़ (यानि 2.5 अरब) वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 160 करोड़ (1.6 अरब) वर्ष पहले अंत हुआ। इसके बाद मध्यप्राग्जीवी महाकल्प (मीसोप्रोटेरोज़ोइक, Mesoproterozoic) आया और उसके बाद नूतनप्राग्जीवी महाकल्प (नियोप्रोटेरोज़ोइक, Neoproterozoic) आया। नूतनप्राग्जीवी, मध्यप्राग्जीवी और पुराप्राग्जीवी महाकल्प तीनो मिलाकर प्राग्जीवी इओन (प्रोटेरोज़ोइक, Proterozoic) के तीन भाग हैं। पुराप्राग्जीवी महाकल्प प्राग्जीवी इओन का सर्वप्रथम महाकल्प था और उस से पहले आर्कीअन इओन चल रहा था। Ogg James G. Ogg, Gabi Gradstein, Felix M. The Concise Geologic Time Scale Cambridge University Press 2008 184 http://www.cambridge.org/catalogue/catalogue.asp?isbn=0521898498 978-0-521-89849-2 20 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180617115525/http://www.cambridge.org/catalogue/catalogue.asp?isbn=0521898498 17 जून 2018 live पुराप्राग्जीवी महाकल्प पृथ्वी के सभी महाकल्पों में से सबसे लम्बा था। उस समय पृथ्वी अपने अक्ष पर आज की तुलना में अधिक तेज़ी से घूर्णन (रोटेशन) कर रही थी, जिस कारणवश दिन की लम्बाई छोटी थी। जहाँ आज 24 घंटों का दिन होता है, वहाँ तब वह 20 घंटों का था, और इस से अनुमान लगता है कि वर्ष में लगभग 450 दिन हुआ करते थे। Pannella Giorgio 1972 Paleontological evidence on the Earth's rotational history since early precambrian http://www.springerlink.com/content/u4pl7170jr5427t6/ Astrophysics and Space Science 16 2 212 10.1007/BF00642735 1972Ap&SS..16..212P 20 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20200706171244/http://www.springerlink.com/content/u4pl7170jr5427t6/ 6 जुलाई 2020 dead कल्प पुराप्राग्जीवी महाकल्प को चार कल्पों में बांटा जाता है: स्टाथेरियाई कल्प (Statherian) - आज से 180.0–160.0 करोड़ वर्ष पूर्व। ओरोसिरियाई कल्प (Orosirian) - आज से 205.0–180.0 करोड़ वर्ष पूर्व। राएसियाई कल्प (Rhyacian) - आज से 230.0–205.0 करोड़ वर्ष पूर्व। साएडेरियाई कल्प (Siderian) - आज से 250.0–230.0 करोड़ वर्ष पूर्व। इन्हें भी देखें महाकल्प (भूवैज्ञानिक) नूतनप्राग्जीवी महाकल्प मध्यप्राग्जीवी महाकल्प प्राग्जीवी इओन (प्रोटेरोज़ोइक, Proterozoic) सन्दर्भ * श्रेणी:भूवैज्ञानिक महाकल्प श्रेणी:पृथ्वी का भूवैज्ञानिक इतिहास श्रेणी:प्राग्जीवी इओन