411 REFERENCE · Wikipedia
वाख़ान नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|वाख़ान गलियारे का नक़्शा जिसमें वाख़ान नदी देखी जा सकती है
वाख़ान नदी, जिसे आब-ए-वाख़ान (फ़ारसी: ur اب واخان) भी कहा जाता है, अफ़्ग़ानिस्तान के वाख़ान क्षेत्र से निकलने वाली एक नदी का नाम है। यह पंज नदी की एक उपनदी है। वाख़ान नदी हिन्दु कुश पर्वतों की हिमानियों (ग्लेशियर) में उत्पन्न होती है और नीचे उतरती है। लंगर और क़िला-ए-पंज नामक गाँवों के पास इसका विलय पामीर नदी से होता है और इस संगम के बाद यह पंज नदी के नाम से जानी जाती है।Water resource development in Northern Afghanistan and its implications for Amu Darya Basin, World Bank Publications, ISBN 978-0-8213-5890-0, ... As noted above, the Wakhan River rises at an elevation of 4900 m at the Wakhan glacier ...
नाम का उच्चारण
'वाख़ान' में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
पंज नदी
वाख़ान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:मध्य एशिया की नदियाँ
श्रेणी:वाख़ान
श्रेणी:मध्य एशिया