Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हफथाली लोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|५०० ईसवी के नक़्शे में हफथाली ख़ानत​ thumb|230px|उद्यान के राजा लखन (लखन उदयादित्य) का सिक्का हफथाली (Hephthalites) मध्य एशिया में ५वीं और ६ठी सदी ईसवी में रहने वाली एक ख़ानाबदोश जाति थी। भारत में यह श्वेत हूण और तुरुष्क के नाम से भी जाने जाते थे। चीनी सूत्रों के हवाले से यह पहले चीन की महान दीवार से उत्तर में रहने वाले युएझ़ी लोग थे।Encyclopedia Britannica, Volume 1, Encyclopaedia Britannica, 1973, ISBN 978-0-85229-173-3, ... The earliest information about the Hephthalites comes from the Chinese chronicles, in which it is stated that they were originally a tribe of the great Yue-Chi (Yueh-chih; qv), living to the north of the Great Wall ... यह किस जाति से सम्बंधित थे इसका सही-सही ज्ञात नहीं है लेकिन बहुत से इतिहासकार मानते हैं कि यह एक पूर्वी ईरानी भाषा बोला करते थे। धर्म से हफथाली बौद्ध, मानी, शैव पारसी और ईसाई धर्म (प्राच्य कलीसिया) के अनुयायी थे। अपने चरम पर उत्तर भारत का बहुत सा इलाक़ा इनके साम्राज्य का हिस्सा था। जड़ें हफथालियों कि जाति के मूल स्रोत के बारे में बहुत सी धारणाएँ हैं कि यह तुर्की भाषी थे या हिन्द-ईरानी भाषी।A History of Russia, Central Asia, and Mongolia, David Christian, Blackwell Publishers, 1998, ISBN 978-0-631-20814-3 पहले अधिक इतिहासकार इन्हें तुर्की मूल का समझते थे और वास्तव में भी शायद इनमें तुर्की मूल के बहुत से लोग मिश्रित थे। १९५९ में काज़ुओ एनोकी (Kazuo Enoki) ने दावा किया कि इनका मूल स्थान संभवतः बैक्ट्रिया हो और यह एक पूर्वी ईरानी भाषा बोलते हों। हफथाली लोगों के पुराने नामों से भी लगता है कि वे ईरानी मूल के हैं। अन्य इतिहासकारों ने यह मान तो लिया है लेकिन वर्तमान धारणा है कि यह उत्तरपूर्वी ईरान और उत्तरपश्चिमी भारत की एक मिश्रित जाति थी।Shadows in the Desert: Ancient Persia at War https://web.archive.org/web/20130921071350/http://books.google.com/books?id=p7kltwf9yrwC 21 सितंबर 2013, Kaveh Farrokh, Osprey Publishing, 2007, ISBN 978-1-84603-108-3, ... One possibility is that they were a Hsiang-Nou (Turkic) and Iranian mixture speaking a Hunnic or Turkic language ...Encyclopaedia Iranica https://web.archive.org/web/20171012051448/https://books.google.com/books?id=7gcZAQAAIAAJ 12 अक्तूबर 2017, Mazda, 1992, ISBN 978-0-939214-79-2, ... The Chionites were succeeded by the Hephthalites. again probably a mixed horde (Enoki. 1959, 1969). According to Enoki Chinese accounts of the Hephthalites indicate that they were primarily mountaineers from the lands to the west of the Pamirs ... इन्हें भी देखें हूण लोग मध्य एशिया सन्दर्भ 2 श्रेणी:विलुप्त मानव जातियाँ श्रेणी:भारत का इतिहास श्रेणी:मध्य एशिया का इतिहास