Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चीन में हिन्दी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चीन की विभिन्न संस्थाओं में लगभग 80 विदेशी भाषाएँ पढ़ाई जा रही हैं।http://www.ibnlive.com/news/india/hindi-set-to-make-debut-in-south-china-481952.html संग्रहीत प्रति 14 नवंबर 2015 https://web.archive.org/web/20160123210734/http://www.ibnlive.com/news/india/hindi-set-to-make-debut-in-south-china-481952.html 23 जनवरी 2016 live इनमें हाल के कुछ वर्षों में हिन्दी यहाँ की एक लोकप्रिय भाषा बनकर उभरी है। विश्वविद्यालयों में हिन्दी चीन में हिंदी भाषा की शिक्षा का दायरा तेजी से बढ़ा है और अब देश के कई विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जा रही है। लेख के अनुसार चीन के 17 विश्वविद्यालयों में हिंदी शिक्षा उपलब्ध है। इनमें प्रमुख संस्थान हैं: पेकिंग विश्वाविद्यालय बीजिंग विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय ग्वांगदोंग विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय शंघाई अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विश्वविद्यालय यूनान मिन्ज़ू विश्वविद्यालय सिचुआन अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विश्वविद्यालय तियानजिन विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय शीआन अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विश्वविद्यालय इन विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा के साथ भारतीय साहित्य, संस्कृति, इतिहास और भारत-चीन संबंधों पर भी अध्ययन एवं शोध कराया जाता है। पिछले दो दशकों में चीन में हिंदी सीखने वाले विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे भारतीय भाषा और संस्कृति के प्रति बढ़ती रुचि दिखाई देती है।https://www.jagran.com/bihar/west-champaran-hindi-is-being-taught-in-17-universities-of-china-dr-vivek-mani-tripathi-of-champaran-is-teaching-in-village-23289226.html चीन के 17 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही हिंदी जागरण hi 27 मई 2026 स्कूल पाठ्यक्रम में हिंदी भाषा को औपचारिक रूप से शामिल शंघाई के ब्रिटानिका इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2025 में हिंदी पढ़ाई शुरू की गई, जिससे हिंदी शिक्षा अब केवल विश्वविद्यालयों तक सीमित नहीं रही। भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत और शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने इस पहल से जुड़ी शिक्षिका भव्या मेहता को सम्मानित किया। https://www.thehindubusinessline.com/news/education/hindi-enters-chinese-school-curriculum-for-first-time/article70166153.ece Hindi enters Chinese school curriculum for first time The Hindu BusinessLine en 27 May 2026 पेकिंग विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति के विभिन का उद्घाटन चीन की कुछ अन्य संस्थाओं की तरह पेकिंग विश्वविद्यालय में भी भारतीय संस्कृति के विभिन्न विभागों की स्थापना 2003 में भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों हुई थी। यहाँ मुख्य रूप से केन्द्र के बिन्दु हिन्दी शिक्षा के साथ-साथ संस्कृत, उर्दू और बंगाली भाषा के अध्ययन तथा भारत के सम्बंध में धर्म, इतिहास और संस्कृति से जुड़े कोर्स का पढ़ाना भी शामिल है। 2006 तक यहाँ 50 पूर्णकलिक के छात्र और छः पी एच डी छात्र पंजीकृत हो चुके थे। http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-opinion/interest-in-hindi-growing-in-china/article3068353.ece भारतीय ऐतिहासिक ग्रन्थों का अध्ययन चीन में हिन्दी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान ऐतिहासिक भारतीय ग्रन्थ जैसे कि रामायण का भी अध्ययन करते हैं।http://timesofindia.indiatimes.com/city/ahmedabad/To-learn-Hindi-Chinese-turn-to-Ramayana/articleshow/16961092.cms संग्रहीत प्रति 14 नवंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150220053956/http://timesofindia.indiatimes.com/city/ahmedabad/To-learn-Hindi-Chinese-turn-to-Ramayana/articleshow/16961092.cms 20 फ़रवरी 2015 live भारत में हिन्दी का अध्ययन हिन्दी भाषा का अध्ययन करने वाले छात्र अपनी शिक्षा को पूर्ण करने के लिए कुछ समय भारत में बिताते हैं। इसके अतिरिक्त प्रति वर्ष कई छात्र महात्मा गान्धी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, भारत में प्रवेश पाते हैं। यह लोग डिप्लोमा से लेकर पी-एच डी० तक के कोर्स यहाँ पर पूरे करते हैं। इसके अतिरिक्त, यह लोग साधारण रूप से अपनी पहचान भी भारतीय नामों से करवाते हैं।http://www.asianage.com/mumbai/chinese-students-studying-hindi-417 संग्रहीत प्रति 14 नवंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151125231557/http://www.asianage.com/mumbai/chinese-students-studying-hindi-417 25 नवंबर 2015 live रेडियो चाइना इण्टरनेशनल चीन से प्रसारित होने वाले रेडियो चाइना इण्टरनेशनल के कार्यक्रम भारत में काफ़ी लोकप्रिय हो चुके हैं। कुछ जगहों पर भारतीय श्रोताओं के क्लब भी बन चुके हैं। इस कारण से यह रेडियो सेवा कई चीनी लोगों को रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करती है। http://www.tribuneindia.com/2010/20100829/spectrum/main1.htm संग्रहीत प्रति 14 नवंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150109081249/http://www.tribuneindia.com/2010/20100829/spectrum/main1.htm 9 जनवरी 2015 live चीन में हिन्दी के प्रचार के लिए आकाशवाणी की विदेश सेवा आकाशवाणी ने 15 अगस्त 2015 से चीन की जनता में हिन्दी भाषा सीखने की रुचि को देखते हुए हर रविवार को बीस मिनट का एक कार्यक्रम शुरू किया है जिसका नाम Xue Xi Yindiyu Jie Mu या "आओ हिन्दी सीखें" है। इसके अंतर्गत एक चीनी परिवार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक शिक्षक के समक्ष हिन्दी भाषा सीखते हुए सुनाई देता है।http://indiasamvad.co.in/6698/showstory/Hindi-makes-foray-into-China-through-AIR संग्रहीत प्रति 14 नवंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151117032416/http://indiasamvad.co.in/6698/showstory/Hindi-makes-foray-into-China-through-AIR 17 नवंबर 2015 dead चीन में हिन्दी दिवस चीन के विश्वविद्यालयों और शिक्षा केन्द्रों में हिन्दी दिवस धूम-धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रतियोगिताएँ भी आयोजित होती है। इन समारोहों का एक मुख्य केन्द्र भारतीय दूतावास भी है। हिन्दी सीखने वाले छात्रों की शिकायत हिन्दी सीखकर भारत व्यापार, व्यवसाय या केवल यात्रा पर आने वाले चीनी छात्र आश्चर्य में पड़ जाते हैं कि आधिकारिक मामलों में भारत में हिन्दी की तुलना में अंग्रेजी का प्रयोग अधिक है। इसके विपरीत चीन में लगभग सभी कार्य चीनी भाषा में ही सम्पन्न होते हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ चीन में हिन्दी का बढ़ता रुझान https://web.archive.org/web/20200914105109/http://hindi.cri.cn/news/china/561/20200913/543296.html 14 सितंबर 2020 श्रेणी:विश्व में हिन्दी