Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नम त्सो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नम त्सो Namtso-and-holy-rock.jpg ताशी दोर बौद्ध मठ के पास से झील और पवित्र शिला का दृश्य Nam Tso.png भौगोलिक नक़्शा, जिसमें ल्हासा लाल लक़ीर के अन्दर का क्षेत्र है दमझ़ुंग ज़िला / पलगोन ज़िला, तिब्बत (जनवादी गणतंत्र चीन) 30 42 N 90 33 E type:waterbody inline,title खारी झील तंग्गुला पर्वतों की बर्फ़ और चश्में सालवीन नदी तिब्बत (जनवादी गणतंत्र चीन) 70 किमी 30 किमी 1920 km2 sqmi on 33 मीटर 125 m ft onChinese, German scientists record new depth of Nam Co Lake 768 अरब घन मीटर 4718 m ft on 5 नम त्सो (तिब्बती: གནམ་མཚོ་, अंग्रेज़ी: Namtso) या नमत्सो, जिसे मंगोल भाषा में तेन्ग्री नोर (Tengri Nor, अर्थ: तेन्ग्री/स्वर्ग की झील) भी कहते हैं, तिब्बत की एक पर्वतीय झील है। यह तिब्बत के ल्हासा विभाग के दमझ़ुंग ज़िले और नगछु विभाग के पलगोन (बैनगोइन) ज़िले की सरहद पर स्थित है। इसका पानी खारा है। लगभग १५,००० फ़ुट पर स्थित यह झील दुनिया की सबसे ऊँची खारी झील है और चिंगहई झील के बाद तिब्बत के पठार की दूसरी सबसे बड़ी झील है।Alone, But Never Lonely: A Year of Borders, Beds, and Backpacks, Suzanne Anthony, pp. 79, iUniverse, 2008, ISBN 9780595618187, ... At an altitude of 15,000 feet, Namtso, meaning Heavenly Lake, is the highest saltwater lake in the world and the second largest in China ... भूगोल व मौसम चिंगहई झील के बाद नमत्सो तिब्बत के पठार की दूसरी सबसे बड़ी झील है। १९५० में तिब्बत पर क़ब्ज़ा करने के बाद चीन की सरकार ने प्रशासनिक रूप से उसका विभाजन कर दिया इसलिए अब चिंगहई झील औपचारिक रूप से तिब्बत स्वशासित प्रदेश में नहीं बल्कि चिंगहई प्रान्त में आती है। इस कारणवश नमत्सो तिब्बत स्वशासित प्रदेश की सबसे बड़ी झील भी कहलाती है। नमत्सो में पाँच द्वीप हैं लेकिन इनपर कोई नहीं रहता। इनके अलावा कुछ पत्थर की चट्टानें भी सतह से ऊपर दिखती हैं। सर्दियों में झील की सतह पर बर्फ़ की मोटी तह जम जाती है जिसपर चलकर द्वीपों तक जाना सम्भव हो जाता है। अक्सर तिब्बती बौद्ध तीर्थयात्री अपना खाना साथ ले जाकर इन द्वीपों पर जाकर ध्यान लगाते हैं। परंपराओं के अनुसार, नम त्सो के आसपास की गुफाएँ पद्मसंभव और येशे त्सोग्याल से जुड़ी मानी जाती हैं। पद्मसंभव एक भारतीय बौद्ध गुरु थे, जिन्होंने तिब्बत में बौद्ध धर्म के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। yetse tsogyel Lake Namtso is a sacred lake https://treasuryoflives.org/institution/Namtso treasuryoflives.org 16 अक्टूबर 2026 The Spiritual Master Padmasambhava https://www.metmuseum.org/art/collection/search/78192 metmuseum.org 16 अक्टूबर 2026 पुराने ज़माने में कुछ भिक्षु पूरी गरमी-भर बर्फ़ पिघलने के बाद कई महीने द्वीपों पर ही कठिन परिस्थितियों में रहते थे लेकिन अब चीनी सरकार ने यह प्रथा वर्जित कर दी है। नमत्सो का सबसे बड़ा द्वीप झील के पश्चिमोत्तरी कोने में है और २,१०० मीटर लम्बा और ८०० मीटर चौड़ा है। झील की सतह की तुलना में द्वीप के बीच में १०० मीटर (३३० फ़ुट) की उँचाई है। यह द्वीप झील के छोर से लगभग ३.१ किमी दूर है। झील का सबसे दूर-दराज़ टापू झील के किनारे से लगभग ५.१ किमी दूर है। द्वीपों पर गर्मियों में भिन्न घासें उगी होती हैं और कुछ पक्षी वहाँ जाकर ठहरते हैं। न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला के क्षेत्र में मौसम अचानक बदल जाता है। इसलिये झील के इलाक़े में कभी-कभी यकायक बर्फ़बारी होनी शुरु हो जाती है। कुछ चुनी तस्वीरें इन्हें भी देखें चिंगहई झील सन्दर्भ 2 श्रेणी:तिब्बत की झीलें श्रेणी:ल्हासा विभाग