Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राष्ट्रीय रेल परिवहन संग्रहालय नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित एक संग्रहालय है, जो भारत की रेल धरोहर पर ध्यानाकर्षण करता है और 140 साल के इतिहास की झलक प्रस्तुत करता है। इसकी स्थापना १ फरवरी, १९७७ को की गई थी। यह लगभग 10 acre m2 के क्षेत्र में फैला हुआ है।http://www.travelgodelhi.com/delhi-museum/national-rail-museum.htm संग्रहीत प्रति 2 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20090424101236/http://www.travelgodelhi.com/delhi-museum/national-rail-museum.htm 24 अप्रैल 2009 dead इस भवन के अंदर और बाहर, दोनो ही प्रकार की रेल धरोहरें सुरक्षित हैं। विभिन्न प्रकार के रेल इंजनों को देखने के लिए देश भर से लाखों पर्यटक यहां आते हैं। यहां पर रेल इंजनों के अनेक मॉडल और कोच हैं जिसमें भारत की पहली रेल का मॉडल और इंजन भी शामिल हैं। इसका निर्माण ब्रिटिश वास्तुकार एम जी सेटो ने 1957 में किया था। यहां एक छोटी रेलगाड़ी भी चलती है, जो कि संग्रहालय में पूरा चक्कर लगवाती है। इस संग्रहालय में विश्व की प्राचीनतम चालू हालत की रेलगाड़ी भी है, जिसका इंजन सन १८५५ में निर्मित हुआ था। ये फ़ेयरी क्वीन गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स सेप प्रमाणित है। इसके अलावा यहां रेस्टोरेंट और बुक स्टॉल है। तिब्बती हस्तशिल्प का प्रदर्शन भी यहां किया गया है। भ्रमण समय समय गर्मियों में सुबह 9.30-शाम 7 बजे तक, सर्दियों में सुबह 9.30-शाम 5 बजे तक सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ National Rail Museum, New Delhi राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली Official Museum Website An Enthusiasts site Photographic tour TravelGoDelhi review Article on National Rail Museum, Delhi by Rangan Datta India श्रेणी:दिल्ली के संग्रहालय श्रेणी:भारत में रेल संग्रहालय श्रेणी:राष्ट्रीय रेल संग्रहालय