411 REFERENCE · Wikipedia
राम नाथ कोविन्द
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामनाथ कोविन्द Ram Nath Kovind official portrait.jpg 500px रामनाथ कोविन्द ०१ अक्टूबर १९४५ परौंख,कानपुर, उत्तर प्रदेश कानपुर, उत्तर प्रदेश भारत के 14वे राष्ट्रपति २५ जुलाई २०१७ २५ जुलाई २०२२ प्रणब मुखर्जी द्रौपदी मुर्मू वेंकैया नायडू नरेन्द्र मोदी बिहार के राज्यपाल १६ अगस्त २०१५ २० जून २०१७ केसरी नाथ त्रिपाठी केसरी नाथ त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी हिन्दू भारतीय सविता कोविन्द (विवाह :३० मई १९७४) बीकॉम,MBA एल॰ एल. बी., कानपुर विश्वविद्यालय दो; पुत्र - प्रशांत कुमार, पुत्री - स्वातीद टाइम्स ऑफ़ इंडिया Security beefed up in Shimla ahead of President Ram Nath Kovind visit - Times of India https://timesofindia.indiatimes.com/city/shimla/security-beefed-up-in-shimla-ahead-of-prez-visit/articleshow/64240468.cms 14 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180804025440/https://timesofindia.indiatimes.com/city/shimla/security-beefed-up-in-shimla-ahead-of-prez-visit/articleshow/64240468.cms 4 अगस्त 2018 live , राजनीति, राज्यपाल,सहज मार्ग अभ्यासी http://www.jagran.com/news/national-i-was-not-consulted-over-bihar-guv-appointment-nitish-12714670.html नए राज्यपाल पर भड़के नीतीश 14 जुलाई 2018 निरन्जन राजेश एचटीएमएल दैनिक जागरण जालस्थल नए राज्यपाल पर भड़के नीतीश https://web.archive.org/web/20150812021339/http://www.jagran.com/news/national-i-was-not-consulted-over-bihar-guv-appointment-nitish-12714670.html 12 अगस्त 2015 live
रामनाथ कोविन्द (जन्म: १ अक्टूबर 1945) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने भारत गणराज्य के 14वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा दी। वे 25 जुलाई 2017 को 14वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए। 25 जुलाई 2017 को भारतीय उच्चतम न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जे एस खेहर ने उन्हें भारत के राष्ट्रपति के पद की शपथ दिलायी।https://plus.google.com/107807291734419802285/posts/Vkif7q6AG7rhttps://www.bhaskar.com/news/NAT-NAN-oath-taking-ceremony-of-ram-nath-kovind-who-swears-5653902-PHO.html?ref=ht वे राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं। माननीय रामनाथ कोविंद प्रबुद्ध सोसाइटी के प्रेरणा श्रोत है तथा हमारे देश के प्रबुद्ध सम्राट है।https://www.besthindinews.com/2017/06/dalit-leader-ram-nath-kovind-next-president-of-india-nda-poposed.html रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति उम्मीदवार 22 जून 2017 21 जून 2017 https://web.archive.org/web/20170622162213/http://www.besthindinews.com/2017/06/dalit-leader-ram-nath-kovind-next-president-of-india-nda-poposed.html dead
जीवन परिचय
रामनाथ कोविन्द का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला (वर्तमान में कानपुर देहात जिला) की तहसील डेरापुर, कानपुर देहात के एक छोटे से गाँव परौंख में हुआ था। कोविन्द का सम्बन्ध कोरी (कोली) जाति से है जो उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, गुजरात में पिछड़ा जाति,केरल में पिछड़ा जाति कर्नाटक में पिछड़ा और महाराष्ट्र में पिछड़ा जाति मे आती है। वकालत की उपाधि लेने के पश्चात उन्होने दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की। वह १९७७ से १९७९ तक दिल्ली उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के वकील रहे। ८ अगस्त २०१५ को बिहार के राज्यपाल के पद पर उनकी नियुक्ति हुई। उन्होनें संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा भी तीसरे प्रयास में ही पास कर ली थी। http://www.meriview.in/2014/10/chief-ministers-governors-of-indian-states-with-capital-2014.html सीएम एण्ड गवर्नर्स २०१७, कैपिटल्स ऑफ़ इण्डियन स्टेट्स एचटीएमएल मेरीव्यू.इन अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20150711124904/http://www.meriview.in/2014/10/chief-ministers-governors-of-indian-states-with-capital-2014.html 11 जुलाई 2015 dead
thumb|2016 में बिहार में कोविंद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक समारोह में एक पुल का उद्घाटन करते हुए।
alt=H.E the Governor of Bihar Shri Ram Nath Kovind welcoming Hon'ble President of india Shri Pranab Mukherjee at Patna on April 17,2017|thumb|
१७ अप्रैल, २०१७ में बिहार के राज्यपाल श्री राम नाथ कोविन्द भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी का पटना में स्वागत करते हुए।
वर्ष १९९१ में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गये। वर्ष १९९४ में उत्तर प्रदेश राज्य से राज्य सभाhttp://164.100.47.5/HindiNewMembers/currentmpterms.aspx
राज्य-सभा सदस्य सूची - कार्यकालवार
राज्य सभा जालस्थल
https://web.archive.org/web/20170627043858/http://164.100.47.5/HindiNewMembers/currentmpterms.aspx
27 जून 2017
dead
के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष २००० में पुनः उत्तरप्रदेश राज्य से राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए। इस प्रकार कोविन्द लगातार १२ वर्ष तक राज्य सभा के सदस्य रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे।
राष्ट्रपति
सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा १९ जून २०१७ को भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किये गए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की, अमित शाह ने कहा कि रामनाथ कोविंद दलित समाज से उठकर आये हैं और उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए बहुत काम किया है, वे पेशे से एक वकील हैं और उन्हें संविधान का अच्छा ज्ञान भी है इसलिए वे एक अच्छे राष्ट्रपति सिद्ध होंगे और आगे भी मानवता के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। २० जुलाई २०१७ को राष्ट्रपति के निर्वाचन का परिणाम घोषित हुआ जिसमें कोविंद ने यूपीए की प्रत्याशी मीरा कुमार को लगभग ३ लाख ३४ हजार वोटों के अंतर से हराया। कोविंद को ६५॰६५ फीसदी वोट प्राप्त हुए।दैनिक जागरण रायसीना में रामनाथ: देश के 14वें राष्ट्रपति होंगे कोविंद, 66% मिले वोट http://www.jagran.com/news/national-ramnath-kovind-wins-presidential-election-16397275.html 14 जुलाई 2018 hi https://web.archive.org/web/20170801113708/http://www.jagran.com/news/national-ramnath-kovind-wins-presidential-election-16397275.html 1 अगस्त 2017 live भारत के १३ वे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के पश्चात २५ जुलाई २०१७ को भारत के १४ वे राष्ट्रपति के रूप में कोविंद ने शपथ ग्रहण की।
समाज सेवा
वह 'भाजपा दलित मोर्चा' के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 'अखिल भारतीय कोली समाज' के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष १९८६ में दलित वर्ग के कानूनी सहायता ब्युरो के महामंत्री भी रहे।
सन्दर्भ
प्रेरणादायक जीवनी - रामनाथ कोविन्द हिन्दी मे https://teachaboutsuccessxyz.blogspot.com/ Teach About Success Teach About Success 2022-07-22
श्रेणी:1945 में जन्मे लोग
श्रेणी:20वीं सदी के भारतीय वकील
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:भारत के राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार
श्रेणी:छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र
श्रेणी:दलित राजनेता
श्रेणी:बिहार के राज्यपाल
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:कानपुर देहात जिले के लोग
श्रेणी:भारत के राष्ट्रपति
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सदस्य
श्रेणी:भारतीय उच्चतम न्यायालय के वकील
[[श्रेणी:कानपुर के लोग]
Nature - शांत स्वभाव व देशभक्ती की भावना से पुर्ण राष्ट्रपति है..
श्रेणी:२१वीं सदी के भारतीय राजनेता