411 REFERENCE · Wikipedia
फजले कबीर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फजले कबीर (जन्म:4 जुलाई, 1955) बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक ‘बांग्लादेश बैंक’ के गवर्नर हैं। इसके पूर्व वे सोनाली बैंक के निदेशक मंडल के अध्यक्ष थे। उन्हें बांग्लादेश बैंक के पूर्व गवर्नर अतिउर रहमान के पद से इस्तीफा देने के उपरांत बांग्लादेश बैंक का गवर्नर नियुक्त किया गया। न्यूयार्क स्थित फेडरल बैंक में बांग्लादेश बैंक के खाते से हैकर्स द्वारा लगभग 81 मिलियन की चोरी की घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अतिउर रहमान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
बांग्लादेश बैंक के गवर्नर की सूची (अँग्रेजी में)