Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डाबर गाँव, किरौली (आगरा)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गाँव डाबर उत्तर प्रदेश आगरा हिन्दी, अवधी, बुंदेली, भोजपुरी, ब्रजभाषा, पहाड़ी, उर्दु, अंग्रेज़ी UP agra.nic.in http://agra.nic.in 27.18 78.02 right yes yes डाबर, किरावली, आगरा, उत्तर प्रदेश स्थित एक आदर्श गाँव है। भूगोल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में ऐतिहासिक शहर आगरा से 40 कि.मी. दूरी पर स्थित डाबर गाँव मुगल बादशाह अकबर द्वारा 16वीं शताब्दी में बसाया गया था। डाबर गाँव का भूगोल मैदानी तथा पर्वतीय क्षेत्र वाला है। यहाँ का मुख्य व्यवसाय क्रषि प्रधान है। यहाँ की मिट्टी चिकनी, बालुई तथा दोमट है।यहाँ प्रमुख रूप से गेहूँ, सरसों, आलू, ग्वार, बाजरा, ज्वार, कपास, एवं कुछ व्यावसायिक फसलें जैसे आलू, प्याज, टमाटर, मिर्ची, और सब्जियाँ की बंपर पैदावार होती हैं। यहाँ वर्षा 150-200 सेंटीमीटर तक होती है। डाबर गाँव धार्मिक एवं भौगोलिक स्थिति में एक सम्मन्नता एवं एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यहाँ वर्ष में दो बार मेला एवं दंगल का आयोजन होता है। जनसांख्यिकी यातायात डाबर गाँव फतेहपुर सीकरी से 8 किलोमीटर दूर और ऐतिहासिक राणा सांगा-बाबर युद्ध स्थल “खानवा” (राजस्थान) से 3 कि.मी. पहले स्थित है। डाबर के लिए बस, जीप, टैम्पो से आसानी से पहुँचा जा सकता है तथा रेलमार्ग द्वारा आगरा-कोटा रेलमंडल लाईन पर पडौसी गाँव औलेण्डा (डाबर से 4 किमी. की दूर) पर स्थित रेलवे स्टेशन से भी डाबर गाँव पहुँचा जा सकता है। आदर्श स्थल डाबर गाँव में दादी अनार कौर द्वारा निर्मित प्राचीन कालीन प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर स्थित है जहाँ मेले के दौरान जिकड़ी भजन का कार्यक्रम आयोजित होता है यह मुख्य रूप से लोगों की आस्था का केन्द्र है। साथ ही भोला(शिव) मंदिर, डबरा बाबा मंदिर, देवी मंदिर, चामड़ देवी मंदिर प्रमुख हैं। शिक्षा डाबर गाँव में शिक्षा की दृष्टि से कक्षा 1 से 8 तक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं । सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:आगरा जिले के गाँव