411 REFERENCE · Wikipedia
२००९ (विश्व)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
जनवरी
फरवरी
मार्च
अप्रैल
मई
जून
जुलाई
अगस्त
सितंबर
अक्टूबर
नवंबर
12 नवंबर-
श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल सरथ फोनसेका ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
मेलबोर्न में आस्ट्रेलिया की न्यायधीश जस्टिस एलिजाबेथ कर्टेन ने पिछले साल एक भारतीय टैक्सी ड्राइवर जलविंदर सिंह पर हमले में आरोपी आस्ट्रेलियाई नागरिक पैरिश चेल्स को दोषी करार देते हुए उसे साढ़े छह साल की कैद की सजा सुनाई।
1३ नवंबर-
वाशिंगटन पोस्ट ने पाकिस्तानी वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान की डायरी का हवाला देते हुए लिखा है कि चीन ने सन् 1982 में खुद के बनाए किट (डू इट योरसेल्फ किट) के साथ पाकिस्तान को दो परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम मुहैया कराया था और इसकी पूरी छूट दी थी कि वह इसका इस्तेमाल अपनी इच्छानुसार करे।
अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले महीने के उनके चाँद पर रॉकेट टकराने के प्रयोग से प्राप्त परिणामों से पता चला है कि चांद पर भारी मात्रा में पानी मौजूद है।
तालिबान ने शुक्रवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पेशावर स्थित दफ्तर में आत्मघाती हमला कर सुरक्षाकर्मियों तथा आईएसआई के सात कर्मचारियों सहित 20 लोगों की हत्या कर दी।
फ्रांसीसी कला विशेषज्ञ पैस्कल कोटे ने एक खास कैमरे से लियोनाडो द विंसी की विश्व प्रसिद्ध कलाकृति मोनालिसा की पेंटिंग का विश्लेषण करके यह दावा किया है कि मोनालीसा की भौहें थी जो बाद में रासायनिक अभिक्रिया के कारण उड़ गई होंगी।
14 नवंबर
चेचन्या की राजधानी ग्रोज्नी में रूसी सुरक्षाबलों ने एक हैलीकाप्टर हमलें में कम से कम 20 आतंकवादियों को मार गिराया है।
यूरोपीयन एनवायरमेंट एजेंसी (ईईए) की जारी रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय यूनियन के पांच देश ब्रिटेन, फ्रांस, स्वीडन, ग्रीस और जर्मनी ने क्योटो प्रोटोकॉल में तय सीमा से भी ज्यादा कार्बन उत्सर्जन कम किया है।
न्यूजीलैंड सरकार की शोध संस्था जी.एन.एस. साइंस के भू-विज्ञानी ग्रेग ब्राउन को वहाँ नेल्सन के दक्षिणी द्वीप क्षेत्र में करीब 10 किलोमीटर के दायरे में छह स्थानों पर फैले हुए डायनासोर के सात करोड़ वर्ष पुराने पदचिह्न् मिले हैं।
15 नवंबर
दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में एक पांच मंजिला शूटिंग परिसर के दूसरे तल पर आग लगने से आठ जापानी पर्यटकों सहित 10 लोगों की मौत हो गई।
पाकिस्तान के पेशावर में कार बम से किए गए आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हुए।
15 नवंबर
म्यांमार की सैन्य सरकार के नेताओं के साथ 43 सालों बाद हुई बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री जनरल थेन सेन से लोकतंत्र समर्थक नेता सू ची को रिहा करने को कहा।
21 सदस्यों वाले समूह एशिया प्रशांत क्षेत्र के नेताओं की सिंगापुर में दो दिन चली बैठक में जलवायु परिवर्तन को दुनिया के सामने मौजूद सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बताया गया लेकिन इसमें ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में तयशुदा कटौती के लक्ष्य को ख़ारिज कर दिया गया।
चेक गणराज्य से कम्युनिस्ट शासन के अन्त का कारण बनी वर्ष 1989 की क्रांति की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर पूर्व चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल ने उत्सवों का शुभारम्भ किया।
होंडुरास के अपदस्थ राष्ट्रपति मेनुएल जेलाया ने कोस्टारिका के एडीएन रेडियो से बातचीत करते हुए अमरीका पर आरोप लगाया है कि वह उनकी बहाली के बजाय अपना सारा ध्यान नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर दे रहा है।
अल्ट्राटेक के निदेशक मंडल ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी समृद्धि सीमेंट का विलय अल्ट्राटेक सीमेंट में किए जाने को मंजूरी दे दी। यह विलय 1 जुलाई 2010 को होगा और इसकी प्रक्रिया सितंबर तक पूरी होगी। इसके साथ ही अल्ट्राटेक दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी बन जाएगी।
16 नवंबर
फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेश सेंटर से नासा के अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष स्टेसन के लिए 6 यात्रियों सहित उड़ान भरी।
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर पेशावर के पास स्थित वायुसेना अड्डे के पास हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में चार लोग मारे गए और 25 घायल हो गए।
दिसंबर
संबंधित लेख
२००९ (भारत)
२००९ (खेल जगत)
२००९ (विश्व)
श्रेणी:2009
श्रेणी:विश्व