Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डीआरडीओ हवाई प्रारंभिक चेतावनी व नियंत्रण विमान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|डीआरडीओ हवाई प्रारंभिक चेतावनी व नियंत्रण विमान डीआरडीओ हवाई प्रारंभिक चेतावनी व नियंत्रण विमान (DRDO Airborne Early Warning and Control System या AEWACS) भारतीय वायु सेना के लिए एक हवाई प्रारंभिक चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली विकसित करने के लिए भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की एक परियोजना है। इसे डीआरडीओ नेत्र AEW&CS सिस्टम के रूप में भी जाना जाता है। विकास 2003 में, भारतीय वायु सेना और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने हवाई प्रारंभिक चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली के लिए सिस्टम-स्तर की आवश्यकताओं और विकास की व्यवहार्यता का एक संयुक्त अध्ययन किया। Development of Airborne Early Warning and Control System Press Information Bureau, GoI 11 December 2003 http://pib.nic.in/release/release.asp?relid=123 2008-07-25 https://web.archive.org/web/20161130174738/http://pib.nic.in/release/release.asp?relid=123 30 नवंबर 2016 live सरकार ने तब डीआरडीओ द्वारा AEWAC प्रणाली के विकास के लिए परियोजना को मंजूरी दी थी। परियोजना के लिए प्राथमिक जिम्मेदारी डीआरडीओ के बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स की थी जिसने सिस्टम के डिजाइन, सिस्टम एकीकरण और परीक्षण का नेतृत्व किया। इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार विकास प्रतिष्ठान रडार व्यूह-रचना के डिजाइन के लिए जिम्मेदार था। देहरादून स्थित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुप्रयोग प्रयोगशाला AEW&CS के लिए डेटा लिंक और संचार प्रणालियों के लिए जिम्मेदार थी। श्रेणी:हवाई प्रारंभिक चेतावनी और नियंत्रण विमान श्रेणी:भारतीय वायुसेना श्रेणी:रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन इन्हें भी देखें सन्दर्भ