Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300px|दाल, रोटी, भाजी भारत देश में कई प्रकार की दालें प्रयोग की जाती हैं। दालें अनाज में आती हैं। इन्हें उगाने वाली उपज को दलहन कहा जाता है। हमारे भोजन में दालें सबसे महत्त्वपूर्ण भाग होती हैं। दुर्भाग्यवश आधुनिकता की स्पर्धा में पोषणहीन आहार (फास्ट फूड) के प्रचलन से हमारे भोजन में दालों का प्रयोग घटता जा रहा है, जिस का दुष्प्रभाव लोगों, विशेषकर बच्चों एवं युवा वर्ग के स्वास्थ्य पर पड़ता है।https://books.google.com/books?id=RL6LAwAAQBAJ&lpg=PP1&pg=PA246 The Oxford Companion to Food Davidson Alan Jaine Tom 2014-01-01 Oxford University Press 9780199677337 en Dal 11 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20161221113003/https://books.google.com/books?id=RL6LAwAAQBAJ&lpg=PP1&pg=PA246 21 दिसंबर 2016 live दालों की सर्व प्रमुख विशेषता यह होती है कि आँच पर पकने के उपरांत भी उन के पौष्टिक तत्व सुरक्षित रहते हैं। इन में पोषक तत्त्वों जैसे कि प्रोटीन और विटामिन बहुतायत में पाए जाते हैं। इन में से कुछ प्रमुख दालें हैं : अरहर दाल मूंग दाल मूंग साबुत मूंग छिलका मूंग धुली उड़द दाल उड़द साबुत उड़द छिलका उड़द धुली हरी उड़द चना दाल मसूर दाल मसूर साबुत मसूर धुली या मलका मसूर चने काले चने काबुली चने या छोले राजमां राजमां लाल राजमां चितरा राजमां जम्मू मोठ दाल लोभिया दाल अन्य खेसरी, गौर, लोबिया, कुल्थी, मटर, सोयाबीन दाल मिल मानव आहार में दालें आवश्यक पोषक तत्त्वों की आवश्यकता पूर्ति का प्रमुख स्रोत हैं। मानव शरीर के लिए लगभग ३ प्रतिशत प्रोटीन की पूर्ति दालों द्वारा की जाती है। भोजन में प्रयोग की जाने वाली दालें मुख्यत: छिलका रहित दो टुकड़ों वाली होती हैं। अत: दलहनों से दाल बनाने के लिए उन के ऊपर का छिलका उतारना सर्वप्रथम तथा प्रमुख क्रिया है। इस के लिए दानों को उपचारित किया जाता है और तत्पश्चात् ही उन का संसाधन किया जाता है। पुरानी पद्वति द्वारा दाल बनाने में लगभग १ से १५ प्रतिशत तक दाल की हानि संसाधन क्रिया में होती है। अत: दालों की उपलब्धि बढ़ाने के लिए उन्नत उत्पादन तकनीक के साथ ही साथ संसाधन की भी उन्नत तकनीक एवं उपकरणों का उपयोग किया जाना चाहिए। इसी दिशा में केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल तथा अन्य संस्थानों में शोध किये गये हैं।http://opaals.iitk.ac.in/deal/embed.jsp?url=livelihood/machine2.jspजून 2020 InternetArchiveBot सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Indian Pulses Through the Millennia - Asian Agri-History Foundation, Secunderabad वेब दुनिया पर श्रेणी:भारतीय खाना श्रेणी:दाल श्रेणी:मुहाजिर खाना