411 REFERENCE · Wikipedia
केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (Central Government Health Scheme (CGHS)) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित एक स्वास्थ्य योजना है। यह १९५४ में आरम्भ किया गया था। इसका उद्देश्य भारत के केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों, पेंशनधारियों, तथा उनके आश्रितों को सम्पूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। यह सेवा निम्नलिखित नगरों में उपलब्ध है-
इलाहाबाद, अहमदाबाद, बंगलुरु, भुवनेश्वर, भोपाल, चण्डीगढ़, दिल्ली, देहरादून, मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, जबलपुर, लखनऊ, चेन्नै, नागपुर, पटना, पुणे, कानपुर, मेरठ, तिरुवनन्तपुरम, गौहाटी, राँची, शिलांग, जम्मू।
बाहरी कड़ियाँ
केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना का जालघर
श्रेणी:स्वास्थ्य सेवा