411 REFERENCE · Wikipedia
परिवर्ती उर्जा साइक्लोट्रॉन केन्द्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
परिवर्ती उर्जा साइक्लोट्रॉन केन्द्र (Variable Energy Cyclotron Centre (VECC)) भारत सरकार के परमाणु उर्जा विभाग का एक अनुसंधान एवं विकास केन्द्र है। यहाँ पर मूलभूत एवं अनुप्रयुक्त नाभिकीय विज्ञान में अनुसंधान होता है। यह भारत के कोलकाता नगर में स्थित है।
इस केन्द्र में २२४ सेमी साइक्लोट्रॉन स्थापित है जो भारत में अपने तरह का प्रथम है। यह १९७७ से ही कार्यरत है। इससे विभिन्न उर्जा वाले प्रोटॉन, ड्यूट्रॉन, अल्फा कण एवं अन्य भारी ऑयन के किरण पुंज प्राप्त किये जाते हैं।
यह केन्द्र अर्नेट (ERNET) के लिये ट्रन्जिट नोड भी है जो कि दूसरे संस्थानों से आने वाले एलेक्ट्रॉनिक मेल एवं अन्तरजाल का आवश्यक संसादन करता है।
इन्हें भी देखें
कण त्वरक
राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केन्द्र
बाहरी कड़ियाँ
Official website
श्रेणी:संस्थान
श्रेणी:अनुसंधान