Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सैण्डी (चक्रवात)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|200px|सैण्डी चक्रवात (२५ अक्टूबर २०१२ की स्थिति) सैण्डी चक्रवात वर्ष २०१२ के चक्रवाती मौसम का अट्ठारहवाँ उष्णकटिबन्धीय चक्रवात है और हरिकेन स्तर तक पहुँचने वाला दसवां। इस चक्रवात ने जमैका, क्यूबा, बहामास, हैती, डोमिनिकन गणराज्य और संयुक्त राज्य अमेरिका को प्रभावित किया है। अभी यह चक्रवात अमेरिका के उत्तरपूर्वी और कनाडा के पूर्वी भाग में सक्रिय है। इस चक्रवात का निर्माण १८ अक्टूबर २०१२ को कैरिबियाई सागर के ऊपर हुआ था। धीरे-धीरे यह चक्रवात बारिश और गर्जना के साथ पश्चिम की ओर आगे बढ़ा। २४ अक्टूबर २०१२ को सायं ३ बजे (जीएमटी) राष्ट्रीय हरिकेन केन्द्र ने इसे प्रथम श्रेणी का चक्रवात बताया जो जमैका की राजधानी किंग्सटन से १०० किमी दूर अवस्थित था। यह चक्रवात ३० अक्टूबर २०१२ को अमेरिका के पूर्वी तट पर पहुँचा। इस चक्रवात के यहाँ पहुँचने से पहले ही न्यूयॉर्क नगर और अन्य पूर्वी तटीय राज्यों से लाखों लोगों को इन क्षेत्रों से हटा कर खाली करा लिया गया। बाहरी कड़ियाँ Hurricane Sandy (2012) सैण्डी चक्रवात हरिकेन सैण्डी पर पुरालेखित सूचना राष्ट्रीय चक्रवात केन्द्र। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका में चक्रवात