411 REFERENCE · Wikipedia
स्वामी विज्ञानानन्द (सामाजिक कार्यकर्ता)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|स्वामी विज्ञानानन्द उर्फ रामशंकर मौर्य
स्वामी विज्ञानानन्द उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। स्वामी विज्ञानानन्द जी का पूर्व नाम रामशंकर मौर्य है। उनका आस्रम गंगा नदी के तट पर भिटौरा नामक स्थान पर स्थित है। उन्होने स्थानीय स्तर पर गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने की पहल की है। स्वामी जी ने फतेहपुर जनपद में ससुरखदेरी नदी को पुनर्जीवित करने का सराहनीय कार्य भी किया है।
गणेश पूजा और नवरात्रि के पश्चात गंगा में बहायी जाने वाली प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियाँ तथा अन्य पूजा सामग्री जैसे फल, फूल इत्यादि प्रदूषण का एक बहुत बड़ा कारण हैँ। इसको मद्देनजर रखते हुये स्वामी विज्ञानानंद जी ने इस क्षेत्र में एक नई प्रथा की शुरूआत की और मूर्तियोँ का भूविसर्जन शुरु करवाया। आज मूर्तियोँ का भूविसर्जन फतेहपुर में एक आन्दोलन का रूप ले चुका है एवं अब लगभग ८०% मूर्तियोँ का भूविसर्जन ही किया जाता है।
इन्हें भी देखें
स्वामी विज्ञानानंद (रामकृष्ण मिशन के साधु एवं अध्यक्ष)
बाहरी कड़ियाँ
उत्तरवाहिनी गंगा के आंचल को न होने दें मैला (जागरण)
अब लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों को समाधिस्थ करने की अनूठी पहल
श्रेणी:हिन्दू आध्यात्मिक नेता