411 REFERENCE · Wikipedia
त्रिशंकु तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
त्रिशंकु Crux IAU.svg Cru Crucis k r ʌ k s, genitive ˈ k r uː s ɪ s Southern Cross 12.5 −60 Hercules SQ3 68 88th 4 19 2 5 0 Acrux (α Cru) 0.87 η Cru 64.22 19.69 0 Crucids CentaurusMusca 20 90 May 5
thumb|त्रिशंकु तारामंडल
त्रिशंकु या क्रक्स (अंग्रेज़ी: Crux) तारामंडल अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची का सब से छोटा तारामंडल है। अंग्रेज़ी में इसे कभी-कभी "सदर्न क्रॉस" (Southern cross, दक्षिणी काँटा) के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत में सर्दियों और बसंत के मौसम में गुजरात से दक्षिणी क्षेत्रों में देखा जा सकता है, लेकिन उत्तर भारत से नहीं। पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध (हेमिसफ़ेयर) से यह किसी भी मौसम में देखा जा सकता है।Field Guide to the Stars and Planets https://archive.org/details/fieldguidetostar0004pasa Pasachoff, Jay M 2000 Houghton Miflin 9780395934319 67http://www.ianridpath.com/constellations1.htm Ian Ridpath.com: Constellations March 4, 2011 https://web.archive.org/web/20190324003333/http://www.ianridpath.com/constellations1.htm 24 मार्च 2019 dead
तारे
त्रिशंकु तारामंडल में पाँच मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें 19 तारों को बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से एक के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं। इस तारामंडल के मुख्य पाँच तारे इस प्रकार हैं -
बायर नामनामअन्य नामअन्य नाम का अर्थपृथ्वी से दूरी (प्र॰व॰)तारे की वास्तविक प्रकृतिα Cruएक्रक्सएक्रक्स (Acrux)Alpha+Crux को सिकोड़कर गढ़ा गया नाम321बहु ताराβ Cruत्रिशंकु शिरमिमोसा (Mimosa) या बेक्रुक्स (Becrux)Beta+Crux को सिकोड़कर गढ़ा गया नाम350द्विताराγ Cruगामा क्रूसिसगेक्रक्स (Gacrux)Gamma+Crux को सिकोड़कर गढ़ा गया नाम88दोहरा ताराδ Cruडॅल्टा क्रूसिसडॅल्टा क्रूसिस (Delta Crucis)360अकेला तारा (बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती उपदानव)ε Cruऍप्सिलॉन क्रूसिसऍप्सिलॉन क्रूसिस (Epsilon Crucis)228अकेला तारा (नारंगी दानव)
इन्हें भी देखें
त्रिशंकु शिर तारा
तारामंडल
सन्दर्भ
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*