411 REFERENCE · Wikipedia
अनुराधापुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|कुट्टम पोकुना
अनुराधापुर (सिंहल : අනුරාධපුරය ; तमिल : அனுராதபுரம்) श्री लंका का प्रमुख नगर है। यह श्रीलंका के उत्तर-केन्द्रीय प्रान्त की राजधानी तथा अनुराधापुरा जिले का मुख्यालय है। यह नगर श्री लंका के प्राचीन राजधानियों में से एक है। प्राचीन श्रीलंका की सभ्यता के भग्नावशेष यहाँ सुरक्षित रखे गये हैं। यह नगर कई शताब्दियों तक बौद्ध धर्म के थेरवाद सम्प्रदाय का केन्द्र था। नगर अब यूनेस्को की विश्व विरासत है।
यह नगर कोलम्बो से २०० किमी उत्तर में मालवातु ओया के किनारे स्थित है। यह विश्व की सबसे प्राचीन नगरियों में से है। यह श्रीलंका की आठ विश्व विरासतों में से एक है।
श्रेणी:श्रीलंका
श्रेणी:उत्तर मध्य प्रान्त, श्रीलंका
श्रेणी:श्रीलंका में विश्व धरोहर स्थल