Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एकशरण धर्म

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एकशरण धर्म (असमिया : একশৰণ ধৰ্ম) शंकरदेव के वैष्णव संप्रदाय का एक पन्थ है। इसे नववैष्णव धर्म तथा महापुरुषिया धर्म भी कहते हैं। इस धर्म में मूर्तिपूजा की प्रधानता नहीं है। धार्मिक उत्सवों के समय केवल एक पवित्र ग्रंथ चौकी पर रख दिया जाता है, इसे ही नैवेद्य तथा भक्ति निवेदित की जाती है। इस संप्रदाय में दीक्षा की व्यवस्था नहीं है। इस मत के अधिकांश अनुयायी असम में निवास करते हैं। इस धर्म में श्रवण-कीर्तन का अधिक महत्त्व है। इस धर्म को 'नववैष्णव धर्म' और 'महापुरुषीय धर्म' भी कहते हैं। इस धर्म का मूल मंत्र है -एक देव, एक सेव, एक बिने नाइ केव। इस धर्म में कोई जाति-भेद ऊँच-नीच, धनी-दुखिया का भेद नहीं है। center|550px|thumb|नववैष्णव धर्म के सम्प्रदाय और उपसम्प्रदाय श्रेणी:हिन्दू धर्म श्रेणी:असम