411 REFERENCE · Wikipedia
क्लॉड शैनन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्लॉड शैनन ClaudeShannon MFO3807.jpg 200px क्लॉड एलवुड शैनन (1916-2001) B 1916 4 30 2001 2 24 पेटोस्की, मिशिगन, संयुक्त राज्य अमेरिका 1916 4 30 2001 2 24 मेडफ़र्ड, मैसाचूसिट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त राज्य अमेरिका अमेरिकन गणित व इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग बेल लेबोरेटरीजमैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थानइंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगनमैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान फ्रैंक लॉरेन हिचकॉक डैनी हिलिसइवान एडवर्ड सदरलैंडविलियम रॉबर्ट सदरलैंडहेनरिक अर्नस्ट सूचना सिद्धांत इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एन्ड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (आई॰ई॰ई॰ई॰) मेडल ऑफ ऑनरक्योटो प्राइज़हार्वे प्राइज़ (1972)
क्लॉड एलवुड शैनन (Claude Elwood Shannon) (अप्रैल 30, 1916 – फरवरी 24, 2001) एक अमेरिकी गणितज्ञ, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर और बीज-लेखक (कोड राइटर) थे, जिन्हें "सूचना सिद्धांत के पिता" के रूप में जाना जाता है।10.1098/rsbm.2009.0015Bell Labs Advances Intelligent Networks http://www.bell-labs.com/news/2006/october/shannon.html नवंबर 1, 2006 दिसम्बर 23, 2011 अंग्रेज़ी bell-labs.com. Bell Laboratories https://web.archive.org/web/20120204233610/http://www.bell-labs.com/news/2006/october/shannon.html 4 फ़रवरी 2012 dead शैनन 1948 में सूचना सिद्धांत की स्थापना के विषय में प्रकाशित अपने ऐतिहासिक पत्र के लिए प्रसिद्ध हैं, परन्तु इन्हें दोनों, डिजिटल कंप्यूटर और डिजिटल सर्किट डिजाइन सिद्धांत के संस्थापक का श्रेय भी दिया जाता है। जब यह मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान में 21 वर्षीय स्नातकोत्तर के छात्र थे तब इन्होंने एक शोध-प्रबन्ध लिखा जिसमें इन्होंने प्रदर्शित किया कि बूलीय बीजगणित का विद्युत अनुप्रयोग किसी भी तार्किक, संख्यात्मक संबंध का निर्माण व हल कर सकता है। यह दावा किया जाता है कि यह स्नातकोत्तर का शोध-प्रबन्ध सम्पूर्ण इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण था।Fortune's Formula: The Untold Story of the Scientific Betting System That Beat the Casinos and Wall Street Farrar, Straus and Giroux Poundstone, William 2006 0809045990 http://books.google.co.in/books?id=xz4y3u-qM04C&dq=Fortune's+Formula:+The+Untold+Story+of+the+Scientific+Betting+System+That+Beat+the+Casinos+and+Wall+Street&hl=en&ei=unv0Tvj9OsbprAea9dXVDw&sa=X&oi=book_result&ct=book-thumbnail&resnum=1&ved=0CDEQ6wEwAA शैनन ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान और उसके पश्चात् कोड तोड़ने के बुनियादी कार्य सहित क्रिप्ट-विश्लेषण के क्षेत्र में भी योगदान दिया।
प्रारंभिक जीवन
शैनन पेटोस्की, मिशिगन में पैदा हुए थे। इनके पिता, क्लॉड सीनियर (1862–1934), प्रारंभिक न्यू जर्सी आबादकारों के वंशज, एक स्वनिर्मित व्यापारी थे और कुछ समय के लिए प्रोबेट के न्यायाधीश। इनकी माँ, मैबल वुल्फ शैनन (1890–1945), जर्मन आप्रवासियों की बेटी, एक जर्मन भाषा की शिक्षिका व कई वर्षों तक गेलॉर्ड हाई स्कूल, मिशिगन की प्रधानाचार्या रहीं थी। शैनन ने अपने जीवन के प्रारंभिक 16 वर्ष गेलॉर्ड, मिशिगन, में बिताए थे, जहाँ इन्होंने पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहन की व 1932 में गेलॉर्ड हाई स्कूल से स्नातक हुए। शैनन ने यांत्रिक चीजों के प्रति अपना झुकाव दिखाया। इनके सबसे प्रिय विषय विज्ञान और गणित थे और घर पर यह कई तरह के उपकरणों का निर्माण करते थे जिनमें शामिल हैं विमानों के मॉडल, रेडियो नियंत्रित मॉडल नाव और उनके घर से आधा मील दूर स्थित अपने मित्र के घर तक की वायरलेस टेलीग्राफ प्रणाली। बड़े होते हुए इन्होंने वेस्टर्न यूनियन के लिए सन्देशवाहक के रूप में काम किया। इनके बचपन के नायक थॉमस एडीसन थे, जिनके बारे में इन्हें बाद में पता चला कि वह इनके दूर के चचेरे भाई थे। दोनों जॉन ओग्डन, एक औपनिवेशिक नेता व कई प्रतिष्ठित लोगों के पूर्वज, के वंशज थे।http://web.mit.edu/newsoffice/2001/shannon.html MIT Professor Claude Shannon dies; was founder of digital communications MIT news कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स फरवरी 27, 2001 दिसम्बर 23, 2011 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20120121091241/http://web.mit.edu/newsoffice/2001/shannon.html 21 जनवरी 2012 live CLAUDE ELWOOD SHANNON, Collected Papers, Edited by N.J.A Sloane and Aaron D. Wyner, IEEE press, ISBN 0-7803-0434-9
सन्दर्भ
श्रेणी:निधन वर्ष अनुपलब्ध
श्रेणी:अमेरिकी इंजीनियर
श्रेणी:अमेरिकी गणितज्ञ
श्रेणी:1916 में जन्मे लोग