Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एड्रीनोक्रोम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एड्रीनोक्रोम (adrenochrome) एड्रीनेलिन (एपिनेफ्रीन) के ऑक्सीकरण से बनने वाला कार्बनिक यौगिक है। 1950 के दशक से 1970 के दशक तक मनोविदलता के सम्भावित कारण के रूप में इसका शोध बहुत सीमित मात्रा में किया गया। हालांकि वर्तमान चिकित्सा में इसका कोई अनुप्रयोग नहीं है लेकिन सेमीकार्बाज़ाइड व्युत्पन्न एवं कार्बाज़ोक्रोम आदि हेमोस्टेटिक दवावों में इसका उपयोग होता है। यौगिक के नाम में -क्रोम आने के बावजूद इसका क्रोमियम तत्व से कोई सम्बंध नहीं दिखाई देता क्योंकि इसकी शुद्ध अवस्था में रंग गहरा बैंगनी होता है। रासायनिक एड्रीनेलीन को एड्रीनोक्रोम में परिवर्तित करने वाली ऑक्सीकरण अभिक्रिया दोनों विवो और विट्रो दोनों में होती है। इसके लिए प्रयुक्त शुरूआती अभिक्रमकों में सिल्वर ऑक्साइड (Ag2O) एक थाVeer W. L. C. 1942 Melanin and its precursors II. On adrenochrome Recueil des Travaux Chimiques des Pays-Bas 61 9 638–646 10.1002/recl.19420610904 लेकिन अन्य ऑक्सीकारी यौगिकों का भी सफलतापूर्वक उपयोग किया जाता है।हीकुक आरए 1 अप्रैल 1959 The Chemistry Of Adrenochrome And Related Compounds https://chemistry.mdma.ch/hiveboard/rhodium/pdf/adrenochrome.review.pdf केमिकल रिव्यूज 59 2 181–237 10.1021/cr50026a001 विलयन में एड्रीनोक्रोम गुलाबी होता है और इसके अधिक ऑक्सीकरण से यह भूरे और काले मेलेनिन यौगिकों में बहुलकीकृत हो जाता है। सन्दर्भ श्रेणी:कार्बनिक यौगिक