Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इतालवी प्रायद्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|अंतरिक्ष से जूते के आकार वाले इतालवी प्रायद्वीप का नज़ारा - उत्तर में बर्फ़-ढके ऐल्प्स पर्वत दिख रहे हैं इतालवी प्रायद्वीप (Italian peninsula), जिसे आपेननीनी प्रायद्वीप (Apennine peninsula) भी कहा जाता है, दक्षिणी यूरोप के तीन बड़े प्रायद्वीपों में से एक है (बाक़ी दो इबेरियाई प्रायद्वीप और बाल्कन प्रायद्वीप हैं)। यह उत्तर में पो वादी से दक्षिण में भूमध्य सागर तक लगभग १,००० किमी लम्बा है। अपने अकार की वजह से इसे इतालवी भाषा में 'लो स्तिवाले' (Lo Stivale, अर्थ: जूता) कहा जाता है। इस प्रायद्वीप को आगे बांटा जाए तो इसमें स्वयं तीन अन्य प्रायद्वीप आते हैं (कालाब्रिया, सालेन्तो और गारगानो)। पारम्परिक रूप से इतालवी प्रायद्वीप को उत्तर में ऐल्प पर्वतों से आरम्भित माना जाता है हालांकि भौगोलिक दृष्टि से इटली का प्रायद्वीपी क्षेत्र इन पर्वतों से थोड़ा दक्षिण में मागरा नदी और रुबिकोन नदी से आरम्भ होता है। यह प्रायद्वीप पूर्व में आद्रियातिक सागर, दक्षिण में आयोनियाई सागर और पश्चिम में तिरहेनियाई सागर से घिरा हुआ है। प्रायद्वीप के बीच में आपेननीनी पर्वत शृंखला की पंक्तियाँ चलती हैं, जिस से इसका एक अन्य नाम आपेननीनी प्रायद्वीप भी पड़ा है। आधुनिक देश इतालवी प्रायद्वीप पर तीन स्वतन्त्र क्षेत्र स्थित हैं: देश/क्षेत्रप्रायद्वीपी क्षेत्रफलWhat is the source of these numbers? जनवरी 2012विवरणPopulationPopulation includes only the inhabitants of mainland Italy (excluding Northern Italy, Sicily, Sardinia, San Marino, and Vatican City).किमी२हिस्साइटली२,६१,४०,०००९९.९४७८%लगभग पूरा प्रायद्वीप इसमें आता हैसान मारीनो३१,८८७०.०५१८%पूर्वोत्तरी प्रायद्वीप में स्थित एक छोटा-सा देशवैटीकन शहर८२९०.०००४%रोम के शहर में स्थित एक नन्हा-सा स्वतन्त्र राज्य इन्हें भी देखें इटली प्रायद्वीप सन्दर्भ 2 श्रेणी:इटली श्रेणी:यूरोप के प्रायद्वीप श्रेणी:इटली के प्रायद्वीप श्रेणी:दक्षिणी यूरोप का भूगोल