Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

केल्टी भाषाएँ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

केल्टी भाषाएँ प्रचीनकाल में यूरोप में बहुत विस्तृत; वर्तमान में आयरलैंड, ब्रिटेन, पश्चिमी फ़्रान्स का ब्रतान्य क्षेत्र, कनाडा के नोवा स्कोशिया द्वीप और आर्जेनटीना के पातागोनिया क्षेत्र में Indo-European आदिम केल्टी भाषा महाद्वीपीय केल्टी द्वीपीय केल्टी cel 17-1150 50- (phylozone) Keltisch Sprachen.svg 230px ब्रिटेन, आयरलैंड और फ़्रान्स में केल्टी भाषाओं का विस्तार (जर्मन भाषा में नक़्शा) केल्टी भाषाएँ (अंग्रेज़ी: Celtic languages) या सेल्टी भाषाएँ, जिन्हें अंग्रेज़ी में केल्टिक या सेल्टिक कहा जाता है, हिन्द-यूरोपी भाषा परिवार की एक उपशाखा है जिसकी बोलियाँ यूरोप के पश्चिमोत्तरी छोर के कुछ हिस्सों में बोली जाती हैं। इनका विस्तार विषेश रूप से आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेल्ज़, मैन के द्वीप (आइल ऑफ़ मैन) और फ़्रान्स के ब्रिटनी क्षेत्र में है। यहाँ से बहुत से लोग दक्षिण अमेरिका के आरजेनटीना देश के कुछ भागों में भी जा बसे थे इसलिये कुछ हद तक केल्टी बोलियाँ वहाँ भी बोली जाती हैं।Compendium of the World's Languages: Abaza to Kurdish https://web.archive.org/web/20141001222705/http://books.google.com/books?id=bYvPvqO2J6wC 1 अक्तूबर 2014 , George L. Campbell, pp. 322, Taylor & Francis, 2000, ISBN 9780415202961, ... There are about 3,000 Gaelic speakers in Nova Scotia ... A few thousand people, all bilingual, speak Welsh in Patagonia ... आधुनिक युग में इसकी सदस्य भाषाओं में आयरिश, स्कॉइश गेलिक, ब्रिटेनिक और मैन्क्स शामिल हैं। प्रचीन काल में इतिहास में इन बोलियों का विस्तार यूरोप के एक बड़े भूभाग में था। वे आइबीरिया प्रायद्वीप, बाल्कन प्रायद्वीप, कृष्ण सागर के किनारे, आनातोलिया, इत्यादि में बोली जाती थीं। समय के साथ इन इलाक़ों से अन्य भाषाओं ने केल्टी भाषाओं को विस्थापित कर दिया।A Guide to the World's Languages https://web.archive.org/web/20140930231031/http://books.google.com/books?id=mYwmDE3f6wUC 30 सितंबर 2014 , Merrit Ruhlen, pp. 59, Stanford University Press, 1991, ISBN 9780804718943, ... Celtic languages were once spoken throughout Europe (including present-day Spain, France, and Italy) and into Asia Minor (Turkey), but all of these Continental and Asian languages became extinct early on ... संस्कृत से समानताएँ केल्टी भाषाएँ व हिन्द-आर्य भाषाएँ दोनों ही हिन्द-यूरोपी परिवार की उपशाखाएँ हैं इसलिए उनमें बहुत से मिलते-जुलते सजातीय शब्द मिलते हैं। अध्ययन में देखा गया है कि अक्सर संस्कृत की 'श' और 'ष' ध्वनियाँ केल्टी भाषाओं में 'ख़' बन जाती हैं। यहाँ 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है। संस्कृत व केल्टी की कुछ तुलनात्मक मिसालें इस प्रकार हैं:The eastern origin of the Celtic nations proved by a comparison of their dialects with the Sanskrit, Greek, Latin, and Teutonic languages: forming a supplement to researches into the physical history of mankind, James Cowles Prichard, pp. 210, Houlston and Wright, 1857, ... In all the following instances the Celtic terms are cognate with those belonging to the other European languages, and in some they bear a remarkable resemblance to the Sanskrit. The interchange of sibilant with guttural consonants is here to be observed ... संस्कृतकेल्टीहिन्दी अर्थशून, श्वान ख़्व्न, ख़न कुत्ताअश्व एख़ घोड़ादार्व देर्व पेड़, लकड़ीधरा दइअर धरतीनिशा नोस रातवंश बच्गेन बच्चा१वामा फ़ेम स्त्री टिप्पणी: (१) 'वंश' और फ़ारसी-मूल का बच्चा शब्द स्वयं भी सजातीय हैं क्योंकी संस्कृत व फ़ारसी दोनो हिन्द-ईरानी भाषा-परिवार की दो बहनें हैं इन्हें भी देखें आयरलैंड हिन्द-यूरोपी भाषाएँ सन्दर्भ श्रेणी:केल्टी भाषाएँ श्रेणी:हिन्द-यूरोपीय भाषाएँ‎