411 REFERENCE · Wikipedia
सत्यं शिवं सुन्दरम्
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
(१) सत्यम शिवम सुन्दरम (हिन्दी फिल्म)
(२) सत्यम शिवम (1981 फ़िल्म)
(१) सत्यं शिवं सुन्दरम् किसी कला, वस्तु या नीति के जाँच की कसौटी प्रस्तुत करने वाला वाक्य है। इसका अर्थ है कि कोई चीज यदि सत्य है, कल्याणकारी है, और सुन्दर है- तभी वह ग्राह्य है।सत्यम् , शिवम् और सुन्दरम् का रहस्य जानिए
भारतीय दर्शन में सत्य शिव सुन्दरम् के रूप में सौन्दर्य की कल्पना की गयी है अर्थात सुन्दर वही है जो कल्याणकारी है। भारतीय विचारक सत्य, शिव, सुन्दरम् को कला रचना में उत्कृष्ट मानते हुए, इन्हे भारतीय सभ्यता तथा संस्कृति को आधारशिला मानते हैं। सत्य, शिव, सुन्दरम् की कल्पना वेदों से मानी जाती है। दर्शन के अतिरिक्त भारतीय परम्पराओं में वेदों से लेकर आज तक सत्य शिव सुन्दरम् की प्रतिष्ठा दिखायी देती है। विद्वान इन तीनों का अस्तित्व एक साथ स्वीकार करते हैं क्योंकि एक के बिना दूसरे का अस्तित्व नही माना जाता और जिस कला में सत्य, शिव, सुन्दरम् के गुण नहीं उसमें आनन्द नहीं।सत्यं शिवं सुन्दरम् का स्वरूप (सम्मेलन पत्रिका, कला अंक, १८८० शकाब्द
सन्दर्भ