411 REFERENCE · Wikipedia
बद्री दत्त पाण्डेय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बद्री दत्त पांडे (जन्म 15 फरवरी 1882, कनखल हरिद्वार -- 13 जनवरी 1965) पत्रकार, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं सांसद थे। आजादी का अमृत महोत्सव:कुमाऊं केसरी बद्री दत्त पांडे, जिनसे घबराते थे अंग्रेज
सात वर्ष की आयु में उनके माता-पिता का निधन हो गया। बद्री दत्त पांडे मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले थे। इसलिए माता-पिता के निधन के बाद वह अल्मोड़ा आ गए। अल्मोड़ा में ही उन्होंने पढ़ाई की। 1903 में उन्होंने नैनीताल में एक स्कूल में शिक्षण कार्य किया। कुछ समय बाद देहरादून में उनकी सरकारी नौकरी लग गई, लेकिन जल्दी ही उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और पत्रकारिता में आ गए।
उन्होंने 1903 से 1910 तक देहरादून में 'लीडर' नामक अखबार में काम किया। 1913 से उन्होंने 'अल्मोड़ा अखबार' का प्रकाशन / संपादक का कार्य किया । उन्होंने इस अखबार के जरिए स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने का काम किया। इसी कारण कई बार अंग्रेज अफसर इस अखबार के प्रकाशन पर रोक लगा देते थे। अल्मोड़ा अखबार को ही उन्होंने 'शक्ति' अखबार का रूप दिया। शक्ति साप्ताहिक अखबार आज भी लगातार प्रकाशित हो रहा है। 1921 में कुली बेगार आंदोलन में बद्रीदत्त पांडेय की भूमिका को हमेशा याद किया जाता है।बद्री दत्त पांडे ने कुली बेगार प्रथा के खिलाफ आंदोलन को दी धार, चीन युद्ध के समय सबकुछ भेंट कर दिया सरकार को उन्हें 'कुमाऊं केसरी' / 'कुर्मांचल केसरी' की उपाधि से भी नवाजा गया। बद्री दत्त पांडेय 1921 में एक साल, 1930 में 18 माह, 1932 में एक साल, 1941 में तीन माह जेल में रहे। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भी उन्हें जेल भेजा गया।
आजादी के बाद भी अल्मोड़ा में रहकर वह सामाजिक कार्यों में सक्रियता से हिस्सा लेते रहे। 1957 में दूसरी लोकसभा के लिए हुए चुनाव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरगोविंद पंत चुने गए, लेकिन कुछ ही माह में उनका निधन हो गया। इसके बाद सितंबर 1957 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बद्री दत्त पांडेय को प्रत्याशी बनाया और वह विजयी हुए। बद्री दत्त पांडे बहुत बेबाक माने जाते थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिलने वाली पेंशन आदि का लाभ भी नहीं लिया। 1962 के चीन युद्ध के समय अपने सारे मेडल, पुरस्कार आदि सरकार को भेंट कर दिए। 13 जनवरी 1965 को पंडित बद्रीदत्त पाण्डेय का निधन हो गया।
सन्दर्भ
श्रेणी:1882 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९६५ में निधन
श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता सेनानी