Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कॅक वेधशाला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|260px|हवाई के माउना केआ पहाड़ पर कॅक वेधशाला के गुम्बद डब्ल्यू ऍम कॅक वेधशाला (W. M. Keck Observatory) संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई राज्य में स्थित एक दो-दूरबीनों वाली खगोलीय वेधशाला है। हवाई प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपों वाला राज्य है और कॅक वेधशाला उसके एक द्वीप पर स्थित माउना केआ (Mauna Kea) नामक पहाड़ी के शिखर के समीप लगभग ४,१४५ मीटर (१३,६०० फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है। यह विश्व की सबसे बड़ी खगोलीय दूरबीनों में से एक है। अपने दूर-दराज़ व ऊँचे स्थान, बड़े प्रकाशिकी उपकरणों और नई तकनीकों वाले यंत्रों के कारण यह अंतरिक्ष अनुसंधान के लिये एक बहुत महत्वपूर्ण वेधशाला मानी जाती है।"Keck Telescope Facts https://web.archive.org/web/20160924093231/http://spacecraftkits.com/KFacts.html 24 सितंबर 2016 ". Spacecraftkits.com. Retrieved 2013-04-22.Hans F. Morian; Peter Hartmann; Ralf Jedamzik; Hartmut W. Höneß. "ZERODUR for Large Segmented Telescopes" (PDF). SCHOTT Glas. नाम इस वेधशाला को स्थापित करने के लिये सन् १९८५ में हॉवर्ड बी कॅक (Howard B. Keck) ने अपने पिता के स्मरण में बनाई "डब्ल्यू ऍम कॅक निधि" (W. M. Keck Foundation) से ७ करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा दिया था। इन्हीं के नाम पर वेधशाला का नाम रखा गया। 'कॅक' शब्द में 'ऍ' स्वर के उच्चारण पर ध्यान दें - यह 'ए' और 'ऐ' के उच्चारण से अलग है और इन तीनों की तुलना अंग्रेज़ी के 'पैन' (pan, अर्थ: तवा या तवे जैसा बर्तन, 'ऐ' का स्वर), 'पेन' (pain, अर्थ: दर्द, 'ए' का स्वर) और 'पॅन' (pen, अर्थ: क़लम, 'ऍ' का स्वर) से देखी जा सकती है। इन्हें भी देखें खगोलशास्त्र वेधशाला सन्दर्भ श्रेणी:हवाई में खगोलीय वेधशालाएँ श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका में खगोलीय वेधशालाएँ श्रेणी:हवाई में स्थापत्य