Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विशाखपटनम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विशाखपटनम महानगर infobox 300 1/3/3/2 Vizag View from Kailasagiri.jpg Vizag_submarine_museum.jpg Varaha Lakshmi Narasimha temple in Simhachalam.jpg Vizag seaport.jpg Kambalakonda wildlife sanctuary Landscape.jpg Visakhapatnam beach road from Kailsagiri hill.jpg Novotel, Vizag.jpg Vizagcity.jpg Ramanaidu studios.jpg विशाखपटनम India Andhra Pradesh 17.70 83.30 आन्ध्र प्रदेश में स्थिति देश राज्य आन्ध्र प्रदेश ज़िले विशाखापटनमअनकापल्ली 640 7328.86 2091811 2011 आधिकारिक भाषा तेलुगू नाममात्र GDP(2023-24) 129571 c 2023https://des.ap.gov.in/MainPage.do?mode=menuBind&tabname=publications संग्रहीत प्रति 9 फ़रवरी 2025 9 जून 2022 https://web.archive.org/web/20220609015545/https://des.ap.gov.in/MainPage.do?mode=menuBind&tabname=publications dead प्रचलित IST +5:30 PIN 530 0XX, 531 1XXPin Codes of Visakhapatnam, Andhra-Pradesh, India, Visakhapatanam Pincode Search https://indiapincodes.net/Andhra-pradesh/Visakhapatanam/ 25 February 2022 indiapincodes.net दूरभाष कोड +91-891 AP-31, AP-32, AP-33, AP-34 , AP-39 *GVMCfn Greater Visakhapatnam Municipal Corporation VMRDAfn Visakhapatnam Metropolitan Region Development Authority District Authority te విశాఖపట్నం Visakhapatnam infobox 280 1/2/2/1 Vizag View from Kailasagiri.jpg City scape आकाशरेखा Damaged lighthouse.jpg Old Lighthouse RK तट में एक प्रकाशस्तम्भ What is Shipyard.jpg HSL Kambalakonda wildlife sanctuary Landscape.jpg Kambalakonda कम्बालकोंडा वन्य अभयारण्य Shiva and Parvati statues in Kailsagiri park 02.jpg Kailasagiri statues कैलासगिरि Cargo Ship and breakwaters.jpg Vizag port विशाखपटनम पोर्ट निगमन (नगर) 1865 1979 निगमन (शहर) नगर निगम 2358412 2021 3300 विशाखपटनम (te విశాఖపట్నం, en Visakhapatnam no) भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा नगर है। यह पूर्वी घाट की पहाड़ियों और बंगाल की खाड़ी के तट के बीच, गोदावरी नदी के नदीमुख पर विस्तारित है। चेन्नई के बाद यह भारत के पूर्वी तट का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह विशाखपटनम ज़िले का मुख्यालय भी है। "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"Hand Book of Statistics, Andhra Pradesh," Bureau of Economics and Statistics, Andhra Pradesh, India, 2007"Contemporary History of Andhra Pradesh and Telangana, AD 1956-1990s," Comprehensive history and culture of Andhra Pradesh Vol. 8, V. Ramakrishna Reddy (editor), Potti Sreeramulu Telugu University, Hyderabad, India, Emesco Books, 2016 विवरण विशाखपटनम भारतीय नौसेना के पूर्वी कमांड का केन्द्र है। यहाँ जलयान बनाने का कारखाना है। यह एक प्राकृतिक तथा सुरक्षित समुद्री बन्दरगाह है। कृषि एवं खनिज सम्पत्ति में समृद्ध आन्ध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा राज्य इस बन्दरगाह के पृष्ठ-प्रदेश कहलाते हैं। यह एक उल्लेखनीय मत्स्य-शिकार का केन्द्र भी है। विशाखपटनम एक छोटी खाड़ी पर है और इसका प्राकृतिक बंदरगाह दो उठे हुए अतंरीपों द्वारा निर्मित है, जो शहर से एक छोटी नदी द्वारा विभक्त है। विशाखपटनम आन्ध्र प्रदेश के उत्तरी सरकारी तट पर गोदावरी नदी के मुहाने के उत्तर में अवस्थित है। विशाखपटनम को वाइज़ाम के नाम से भी जाना जाता है। विशाखपटनम भारत का चौथा सबसे बड़ा बंदरगाह है। महत्त्व विशाखपटनम के बंदरगाह का महत्त्व काफ़ी बढ़ा है क्योंकि कोरोमंडल तट पर यही एकमात्र संरक्षित बंदरगाह है। इसमें किए गए सुधारों से अब यह 10.2 मीटर ऊँचे पोतों को भी आश्रय देने की स्थिति में है। यह शहर एक महत्त्वपूर्ण पोत निर्माण केंद्र भी है। भारत में बने पहले स्टीमर का विशाखपटनम के बंदरगाह में 1948 में उद्घाटन हुआ था। विशाखपटनम मैंगनीज़ व तिलहन का निर्यात करता है और यहाँ एक तेल परिशोधनशाला तथा चिकित्सा संग्रहालय भी है। सघन वनों से युक्त इसके पूर्वी घाट और सुदूर पूर्वी क्षेत्र गोदावरी व इंद्रावती सहित अनेक नदियों द्वारा अपवाहित होते हैं। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है। शिक्षण संस्थान बंगाल की खाड़ी के उत्तरी छोर पर स्थित उपनगर वॉल्टेयर में आंध्र विश्वविद्यालय है। यहाँ के शैक्षणिक संस्थानों में आंध्र मेडिकल कॉलेज, कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ऐंड मैनेजमेंट एवं कई महाविद्यालय हैं। उद्योग विशाखपटनम में पानी का जहाज़ बनाने का कारख़ाना है। यह एक प्राकृतिक तथा सुरक्षित समुद्री बन्दरगाह है। कृषि एवं खनिज सम्पत्ति में समृद्ध आन्ध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा राज्य इस बन्दरगाह के पृष्ठ प्रदेश कहलाते हैं। यह एक उल्लेखनीय मत्स्य-शिकार का केन्द्र भी है। आन्ध्र प्रदेश और एशिया में सबसे तेज़ी से बढ़ रहे शहरों में से दूसरे सबसे बड़े इस शहर में उद्योग, जहाज़ निर्माण, एक बड़ी तेल रिफाइनरी, एक विशाल इस्पात और बिजली संयंत्र केन्द्र है। परिवहन विशाखपटनम वायु, रेल और सड़क मार्ग से प्रमुख भारतीय शहरों और राज्य की राजधानी हैदराबाद के साथ जुड़ा हुआ है। इंडियन एयरलाइंस की दैनिक उड़ाने दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई से संचालित होती हैं। पर्यटन विशाखपटनम प्राचीन बौद्ध विरासत, भूवैज्ञानिक चमत्कार, प्रसिद्ध मन्दिरों के एक उदार मिश्रण में संस्कृति, कला और शिल्प आदि के लिए प्रसिद्ध है। यह एक समय के साथ क़दम रखने वाला शहर है, यहाँ तक कि यह शहर अपने समृद्ध अतीत के संरक्षण के प्रति भी सजग है। इसके सुन्दर पूर्वी घाट बंगाल की खाड़ी के नीले पानी पर एक जादुई स्पर्श देते हैं। जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार विशाखापत्तनम शहर की जनसंख्या 1,728,128 है। इन्हें भी देखें गोदावरी नदी विशाखपटनम ज़िला सिंहाचलम मंदिर, विशाखपटनम कम्बालकोंडा वन्य अभयारण्य बाहरी कड़ियाँ सुस्वागत विशाखपटनम पोर्ट ट्रस्ट सन्दर्भ * श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश के नगर श्रेणी:विशाखपटनम ज़िला श्रेणी:विशाखपटनम ज़िले के नगर श्रेणी:भारत के तटीय वासस्थान श्रेणी:भारत में बंदरगाह नगर श्रेणी:भारत के महानगर