411 REFERENCE · Wikipedia
पालार नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पालार नदी Palar Riverபாலாறு Mouth of the Palar.jpg विमान से पालार नदी का बंगाल की खाड़ी में नदीमुख India Tamil Nadu#India देश राज्य कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, तमिल नाडु 216 mi km on नंदी दुर्ग पहाड़ियाँ चिक्कबल्लापुर ज़िला, कर्नाटक बंगाल की खाड़ी वयलूर, तिरुचिरापल्ली ज़िला, तमिल नाडु 12.4678 80.1544 inline, title
पालार नदी (Palar River) भारत के कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश और तमिल नाडु राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर ज़िले की नंदी दुर्ग पहाड़ियों में उत्पन्न होती है। दक्षिणपूर्व दिशा में बहकर यह तमिल नाडु में चेन्नई से लगभग 100 किमी दक्षिण में तिरुचिरापल्ली ज़िले के वयलूर गाँव में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। इसका कुल मार्ग 348 किमी है, जिसमें से 93 किमी कर्नाटक, 33 किमी आन्ध्र प्रदेश और 222 किमी तमिल नाडु में आता है।http://www.hinduonnet.com/2006/01/11/stories/2006011104890600.htm Dam across the Palar is not feasible: State officials 3 July 2008 https://web.archive.org/web/20080329071620/http://www.hinduonnet.com/2006/01/11/stories/2006011104890600.htm 29 March 2008 usurped "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145
विवरण
पालार नदी कर्नाटक में चिंतामणि के दक्षिण-पश्चिम में पोन्नैयार नदी के पास से निकलती है। दक्षिण-पूर्व दिशा में बहकर तमिल नाडु में चेन्नई के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। पोन्नै नदी और चेय्यार नदी इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। पलार का बहाव अनियमित है और भारी वर्षा के कारण कभी कभी बाढ़ आ जाती है। गर्मियों में अक्सर सूखी रहती है। सिंचाई के लिए इस नदी पर बाँध तमिलनाडु में बनाया गया है। वेल्लूर, ऑर्काट और चेंगलपट्टु इसके तट पर बसे हुए मुख्य शहर हैं।
इन्हें भी देखें
चिक्कबल्लापुर ज़िला
तिरुचिरापल्ली ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:तमिल नाडु की नदियाँ
श्रेणी:कर्नाटक की नदियाँ
श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश की नदियाँ
*